Source :- KHABAR INDIATV
एशिया कप राइजिंग स्टार्स में मुकाबले जारी है। भारत की ए टीम तिलक वर्मा की कप्तानी में अपना दूसरा मैच हार गई है। हालांकि पहला मैच टीम नेपाल से जीतने में कामयाब रही थी, इसलिए उसके पास दो अंक हैं और टीम सेमीफाइनल में जाने की रेस से बाहर नहीं हुई है। इस बीच भारतीय टीम अब अगले मैच के लिए तैयारी कर रही है, जो काफी अहम है, अगर इस मैच में हार मिली तो फिर इस टूर्नामेंट में सफर समाप्त भी हो सकता है। अगला मैच कब और कहां खेला जाएगा, ये जान लीजिए। साथ ही मैच की टाइमिंग जरूर नोट कर लीजिए, क्योंकि मुकाबला सुबह शुरू हो जाएगा।
भारत और यूएई के बीच 24 नवंबर को खेला जाएगा एशिया कप राइजिंग स्टार्स का मैच
भारत की ए टीम तिलक वर्मा की कप्तानी में एशिया कप राइजिंग स्टार्स में अपना अगला मैच यूएई के खिलाफ खेलेगी। ये मैच 24 नवंबर यानी बुधवार को खेला जाएगा। भारत ने 22 नवंबर को ही पाकिस्तान के खिलाफ खेला था, अब एक दिन के गैप के बाद फिर से मुकाबले की बारी है। ये मैच भी दोहा में ही खेला जाएगा। जहां तक मैच शुरू होने के वक्त की बात है तो ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार सुबह साढ़े 11 बजे से शुरू हो जाएगा। इससे आधे घंटे पहले यानी 11 बजे टॉस होगा। इससे पहले भारत ने जो दो मैच खेले हैं, वो साढ़े तीन बजे शुरू हुए थे, लेकिन इस मैच की टाइमिंग अलग है।
पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं
अभी तक पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें अपनी अपनी जगह सेमीफाइनल में बना चुकी हैं, अभी चौथी टीम का स्पॉट खाली है। उसके लिए टीम इंडिया की असली दावेदार हैं। 26 नवंबर से सेमीफाइनल मैच होने शुरू हो जाएंगे। 26 को पहला और उसके बाद 27 नवंबर को दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। इ मैचों को जीतने वाली टीमें फाइनल में जाएंगी। एशिया कप राइजिंग स्टार्स का फाइनल मैच 29 नवंबर यानी रविवार को खेला जाएगा। भारतीय टीम की कोशिश होगी कि अपना अगला मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचा जाए, इसके बाद फाइनल में भी अपनी जगह पक्की की जाए।
यह भी पढ़ें
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट कब खेला जाएगा, नोट कीजिए मैच शुरू होने का वक्त
एशिया कप राइजिंग स्टार्स अंक तालिका में भारतीय टीम पिछड़ी, अब कब खेला जाएगा अगला मुकाबला
SOURCE : KHABAR INDIAN TV




