Home - किफायती 5G फोन का इंतजार खत्म, ₹14999 का itel City 300 5G...

किफायती 5G फोन का इंतजार खत्म, ₹14999 का itel City 300 5G लॉन्च, बड़ी बैटरी और डिस्प्ले भी स्मूद

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

itel City 300 5G को कंपनी ने भारत में अपने नए फोन के तौर पर लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 15,000 रुपये से कम है। फोन में 5000mAh बैटरी और 13 मेगापिक्सेल कैमरे के साथ एक 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है।

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

itel ने आज अपने नए स्मार्टफोन के तौर पर itel City 300 5G को लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि इसे युवा और एक किफायती 5G स्मार्टफोन की तलाश करने वाले ग्राहकों के लिए बनाया गया है। नया फोन किफायती कीमत में 5G कनेक्टिविटी, स्मूथ डिस्प्ले, लंबी बैटरी लाइफ और बेहतरीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस देता है। अगर आप पहली बार 5G फोन में अपग्रेड कर रहे हैं, तो यह एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। इसकी कीमत 15,000 रुपये से कम है। इसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले है और 5000mAh बैटरी है। चलिए डिटेल में जानते हैं फोन की कीमत और खासियत के बारे में सबकुछ…

itel City 300 5G फोन की कीमत 14,999 रुपये है। यह फोन तीन कलर्स – डार्क रूबी, मिस्ट बेज और बोल्ड इंडिगो में आता है।

कीमत और कलर ऑप्शन

इस फोन की कीमत 14,999 रुपये है। यह फोन तीन कलर्स – डार्क रूबी, मिस्ट बेज और बोल्ड इंडिगो में आता है।

itel Launches City 300 5G

रैम और प्रोसेसर

यह फोन T8200 ऑक्टा-कोर 6nm 5G प्रोसेसर से लैस है। फोन में 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज है। फोन Android 16 Go Edition पर चलता है और इसे एक हल्का और स्मूद यूजर एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी का कहना है कि यह बेहतर कनेक्टिविटी के लिए NRCA तकनीक के साथ 10 5G बैंड का भी सपोर्ट करता है, साथ ही पूरे दिन चलने वाली बैटरी और एक ब्लॉटवेयर-फ्री यूजर इंटरफेस देता है, यानी इसमें पहले से कोई फालतू ऐप्स नहीं मिलेगा, जो आपका ध्यान भटकाएं। इसमें अल्ट्रालिंक मुफ्त कॉलिंग की सुविधा भी है, जो एक अतिरिक्त कनेक्टिविटी प्रदान करता है, खासतौर से तब जब नेटवर्क खराब हो।

डिस्प्ले भी बड़ा और स्मूद

इस स्मार्टफोन में 2.5D ग्लास डिजाइन के साथ 6.67 इंच का एचडी प्लस रिजॉल्यूशन के साथ 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला पंच-होल डिस्प्ले है, जो स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग और कैजुअल गेमिंग के लिए स्मूद विजुअल एक्सपीरियंस देता है। स्क्रीन 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 240 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट के साथ, स्मूद स्क्रॉलिंग और ज्यादा रिस्पॉन्सिव विजुअल देती है, जिससे पहली बार अपग्रेड करने वालों को एंट्री-लेवल कीमत पर फ्लैगशिप जैसा व्यूइंग अनुभव मिलता है। फोन की बॉडी 8.4 एमएम पतली है, जो इसे अन्य एंट्री-लेवल फोन के डिजाइन से अलग एक प्रीमियम लुक और फील देता है।

कैमरा और बैटरी भी दमदार

नया आईटेल सिटी 300 5G स्मार्टफोन 5000mAh की बैटरी पैक करता है, जो ब्राउजिंग और स्ट्रीमिंग से लेकर कॉल और मैसेजिंग जैसे रोज के कामों के लिए पावर देती है। चार्जिंग के लिए, इसमें Type-C पोर्ट मिलता है। अच्छी बात यह है कि इसके बॉक्स में 10W का चार्जर मिलता है, जिससे रोजाना इस्तेमाल में आसानी होती है। फोटोग्राफी के लिए, फोन में 13 मेगापिक्सेल का AF रियर कैमरा है, जिससे यूजर्स आसानी से रोजमर्रा के पलों को कैप्चर कर सकते हैं, साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, फोन में 8 मेगापिक्सेल कैमरा भी दिया गया है। सेफ्टी और सिक्योरिटी के लिए, फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और आसानी से एक्सेस के लिए फेस अनलॉक की सुविधा दी गई है।

Amazon पर मिल रहे itel के इन फोन्स पर भी विचार किया जा सकता है

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

SOURCE : LIVE HINDUSTAN