Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/01/1200x900/asbh_1782882224865_1782882234591_7d78ade9-c5d0-44ff-87c0-a81f56b5f721.jpgआज हम आपको एक ऐसे गाने के बारे में बताने वाले हैं जिसको 3 सिंगर्स ने अलग-अलग गाया और वो 3 सिंगर्स थे मोहम्मद रफी, आशा भोसले और किशोर कुमार।
किशोर कुमार उन सिंगर में से एक हैं जिन्होंने वैसे तो अपने करियर में कई तरह के गाने गाए हैं जैसे रोमांटिक, सैड सॉन्ग, लेकिन उनके जो फन लविंग वाले गाने होते थे, उनका जैसा अंदाज कोई नहीं ला पाता था उन गानों में। वह जिस तरह से एक फन लविंग गाने को गाते थे वो हमेशा फैंस का दिल जीत लेता था। अब आज हम आपको उनके एक ऐसे गाने के बारे में बताने वाले हैं जिसको मोहम्मद रफी ने भी गाया और आशा भोसले ने भी, लेकिन हिट हुआ किशोर कुमार वाला वर्जन।
कौनसा था वो गाना जिसको 3 सिंगर्स ने अलग-अलग गाया
जिस गाने की हम बात कर रहे हैं वो है जिंदगी एक सफर है सुहाना। दरअसल, इस गाने को 3 वर्जन में गाया गया है। एक आशा भोसले वर्जन में जो हेमा मालिनी पर निर्धारित है। इसमें आशा ने अपना अलग अंदाज दिया था। वहीं फिर मोहम्मद रफी का वर्जन था जो थोड़ा स्लो और गहराई के साथ गाया गया था। लेकिन सबसे ज्यादा हिट रहा किशोर कुमार वाला।
किशोर की आवाज ने बनाया गाने को हिट
किशोर ने इस गाने को एनर्जेटिक और एक सेलिब्रेशन के तौर पर गाया। किशोर कुमार वाले वर्जन को राजेश खन्ना और हेमा मालिनी पर फिल्माया गया है जिसमें दोनों बाइक पर एंजॉय करते हुए गाते हैं।
म्यूजिक कंपोजर और राइटर
इस गाने में म्यूजिक शंकर-जयकिशन ने दिया है। वहीं लिरिक्स हसरत जयपुरी ने लिखे हैं। यह गाना फिल्म अंदाज का है। इसमें हेमा मालिनी और राजेश खन्ना लीड रोल में थे। फिल्म को रमेश सिप्पी ने डायरेक्ट किया था।
शम्मी कपूर की आखिरी हिट फिल्म
फिल्म अंदाज की बात करें तो इसमें शम्मी कपूर, हेमा मालिनी और राजेश खन्ना थे। ऐसा कहा जाता है कि उस वक्त शम्मी कपूर का स्टारडम थोड़ा फीका पड़ रहा था। राजेश खन्ना के कैमियो और जिंदगी एक सफर है सुहाना गाने में उनके स्पेशल अपीयरेंस की मदद से फिल्म को बड़ी सक्सेस मिली थी। यह शम्मी कपूर की लास्ट हिट फिल्म थी।
ऐसा कहा जाता है कि मुमताज को इस फिल्म में लीड रोल का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था क्योंकि उन्हें शम्मी कपूर से दिक्कत थी।
इसके बाद टूट गई ती शंकर-जयकिशन की जोड़ी
वहीं म्यीजिक कंपोजर शंकर-जयकिशन की जोड़ी इसके बाद टूट गई थी और ये दोनों की साथ में आखिरी फिल्म थी। दरअसल, फिल्म के रिलीज के कुछ महीने बाद जयकिशन का निधन हो गया था। शंकर ने फिर अकेले ही गाने कंपोज किए, लेकिन वह जयकिशन का नाम हमेशा अपने साथ रखते थे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



