Home Latest news ताज़ा खबर कुछ ही देर में जेल से बाहर आ सकते हैं आजम खान,...

कुछ ही देर में जेल से बाहर आ सकते हैं आजम खान, गाजियाबाद CJM कोर्ट से बेल की प्रक्रिया हुई पूरी

3
0

Source :- INDIATV NEWS

गाजियाबाद CJM कोर्ट से आजम खान की बेल प्रक्रिया पूरी हो गई है। उनकी जमानत के लिए 50-50 हजार के दो जमानती और 50 हज़ार का आज़म खान का पर्सनल बांड भरा गया। शहनवाज और जुनैद ने दी जमानत  की रकम, जमानत की रकम 50-50 हज़ार की दो FD जमा की गयी । आज़म खान के वकील की तरफ से सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दी गई है। सीजेएम कोर्ट से आजम खान को परवाना डासना जेल के लिए भेजा जाएगा। आज़म खान आज शाम तक जेल से बाहर आ सकते है। आज़म खान की रिहाई का आदेश जेल पहुंच गया है। 


ईडी को सुप्रीम कोर्ट की फटकार
ईडी ने आजम खान को 31 अक्टूबर को जेल के ठीक बाहर उस समय गिरफ्तार किया था, जब वे दो पैन कार्ड के मामले में जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आ रहे थे। यह कार्रवाई मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई थी। आजम खान ने अपनी गिरफ्तारी को इस आधार पर चुनौती दी कि यह अनिवार्य प्रक्रिया का पालन किए बिना की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने आज़म खान की जमानत याचिका पर ईडी को फटकारा था और कहा था, ‘आसमान नहीं टूट पड़ेगा, उन्हें अंतरिम जमानत पर रहने दें।’

इससे पहले आजम खान को फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राहत दी और उत्तर प्रदेश सरकार की याचिका खारिज कर दी है। साथ ही उनकी पत्नी तजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम खान की सजा पर भी रोक लगा दी है।

क्या था मामला
18 अक्टूबर 2023 को रामपुर की MP-MLA अदालत ने आजम खान, तंजीम फातिमा और अब्दुल्ला आजम को धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश का दोषी ठहराया था। कोर्ट ने तीनों को सात-सात साल की जेल की सजा सुनाई थी।

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा मंगलवार को आजम खान को दी गई अंतरिम जमानत को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। लाइव लॉ की खबर के अनुसार अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG) एस.वी. राजू ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत के समक्ष मौखिक रूप से इस मामले का जिक्र किया और आज ही तत्काल सुनवाई की मांग की।

ये भी पढ़ें:
आजम खान को फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत, यूपी सरकार की याचिका खारिज

SOURCE : INDIATV NEWS