Home rss business hindi केनरा बैंक का मुनाफा बढ़ा, मार्केट भी गुलजार, फिर क्यों 6% टूट...

केनरा बैंक का मुनाफा बढ़ा, मार्केट भी गुलजार, फिर क्यों 6% टूट गया शेयर?

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Canara Bank Share Price: बैंक का मुनाफा बढ़ा है, ब्याज आय में मजबूत उछाल आया है और फंसे हुए कर्ज में भी सुधार हुआ है
  • फिर भी शेयर अपने 52 हफ्तों के निचले स्तर ₹116.55 के बेहद करीब पहुंच गया
  • ब्रोकरेज फर्मों की क्या राय है और केनरा बैंक के शेयर का अगला टार्गेट क्या हो सकता है?

घरेलू शेयर बाजार में बंपर उछाल के बावजूद केनरा बैंक के शेयरों में भारी गिरावट है। इस पीएसयू बैंक के शेयर में गुरुवार, 15 अक्टूबर को अचानक तेज गिरावट देखने को मिली। अभी एक दिन पहले ही शानदार तिमाही नतीजों के दम पर चढ़ा शेयर अगले ही कारोबारी दिन यानी आज 6% से ज्यादा टूटकर ₹116.71 तक आ गया।

हैरानी की बात यह है कि बैंक का मुनाफा बढ़ा है, ब्याज आय में मजबूत उछाल आया है और फंसे हुए कर्ज में भी सुधार हुआ है। इसके बावजूद शेयर अपने 52 हफ्तों के निचले स्तर ₹116.55 के बेहद करीब पहुंच गया। ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या यह गिरावट निवेशकों के लिए खरीदारी का मौका है या अभी इंतजार करना बेहतर होगा? आइए जानते हैं कि ब्रोकरेज फर्मों की क्या राय है और केनरा बैंक के शेयर का अगला टार्गेट क्या हो सकता है।

केनरा बैंक का शेयर बुधवार, 14 अक्टूबर को NSE पर 3.87% की बढ़त के साथ ₹124.76 पर बंद हुआ था। गुरुवार को शेयर ₹123.65 पर खुला, लेकिन कुछ ही समय में इसमें तेज गिरावट आ गई। कारोबार के दौरान शेयर में वॉल्यूम भी सामान्य से 1.27 गुना से ज्यादा रहा।

दूसरी तिमाही में कैसा रहा बैंक का प्रदर्शन?

केनरा बैंक ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में मुनाफे और कारोबार, दोनों मोर्चों पर बढ़त दर्ज की है। बैंक का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 8.40% बढ़कर ₹5,175 करोड़ हो गया। वहीं, बैंक की शुद्ध ब्याज आय (NII) में 20.39% की बढ़ोतरी हुई और यह ₹11,005 करोड़ पर पहुंच गई। बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) भी सुधरकर 2.53% हो गया, जो एक साल पहले 2.52% था।

बैंक के कारोबार में भी अच्छी बढ़त देखने को मिली। ग्लोबल डिपॉजिट सालाना आधार पर 13.13% बढ़कर ₹16,97,305 करोड़ पर ग्लोबल एडवांस19.46% बढ़कर ₹13,75,060 करोड़ पर पहुंच गया। ग्रॉस NPA भी घटकर 1.33% रह गया और नेट NPA घटकर 0.30% पर आ गया।

अच्छे नतीजों के बाद भी क्यों गिरा शेयर?

बैंक के नतीजे मजबूत रहने के बावजूद शेयर में आई गिरावट से निवेशकों के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐसा क्यों हुआ। एक्सपर्टस के मुताबिक इस गिरावट की एक संभावित वजह मुनाफावसूली हो सकती है।

केनरा बैंक पर ब्रोकरेज की क्या है राय?

केनरा बैंक के तिमाही नतीजों के बाद दो प्रमुख ब्रोकरेज फर्मों ने शेयर पर खरीदारी की सलाह बरकरार रखी है। हालांकि, उनके टारगेट प्राइस अलग-अलग हैं।

1. मोतीलाल ओसवाल का ₹160 का टार्गेट: ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने केनरा बैंक के शेयर पर Buy रेटिंग बनाए रखी है। फर्म ने शेयर के लिए ₹160 का टार्गेट प्राइस दिया है।

2. एमके ग्लोबल का ₹150 का टार्गेट: एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज ने भी केनरा बैंक पर Buy रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए ₹150 का टार्गेट प्राइस तय किया है।

(डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN