Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार कैसा है रामायण का पहला गाना ‘जय जय राम’? पब्लिक ने कमेंट...

कैसा है रामायण का पहला गाना ‘जय जय राम’? पब्लिक ने कमेंट बॉक्स में सुनाया फैसला

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/14/1200x900/Song_1789364892764_4e23a5a9-fa20-4233-8c85-9f9b1ddd5ed1_1789364902711_1453555c-ec27-406f-9bba-5792da15bac1_3e3887e0-b433-4337-91be-13ea22793f74_77a9b813-d13f-4df3-9853-2f9e049215d4.jpeg

रामायण मूवी का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज कर दिया गया है। रिलीज के साथ ही यह गाना लोगों की जुबान पर चढ़ चुका है और शेयर किया जा रहा है।

रणबीर कपूर और सई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज कर दिया गया है। इसे लिखा है डॉक्टर कुमार विश्वास ने और गाया है म्यूजिक एआर रहमान ने दिया है। अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की रुहानी आवाज से सजा यह गाना रिलीज के साथ ही वायरल हो गया है। म्यूजिक वीडियो में हमें रामायण मूवी की कई अन्य झलकियां मिलती हैं जो लार्जर दैन लाइफ हैं। फिल्म में इस गाने की प्लेसमेंट की बात करें तो यह राम और सीता जी के विवाह वाले सीक्वेंस में हो सकता है। गाने पर पब्लिक का रिएक्शन कैसा रहा है और इस गाने के जरिए मेकर्स ने क्या कुछ नया टीज किया है, चलिए जानते हैं।

कैसा है गाना, क्या कुछ दिखाया गया?

गाने के बोल सीधा आपके दिल को छू लेते हैं और भक्ति भाव जगाते हैं। कुमार विश्वास ने बिना ज्यादा छेड़छाड़ किए और संस्कृति के दायरे में रहते हुए गाने के बोल सिंपल और अपीलिंग रखने की कोशिश की है। श्रेया घोषाल की आवाज के साथ यह गाना शुरू होता है और फिर जब बीच में अरिजीत सिंह की आवाज आती है तो आपके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। गाने में आपको श्रीराम की के विवाह पर भव्य सजाए गए अयोध्या और जश्न का माहौल देखने को मिलता है। राम-सीता के विवाह की कुछ झलकियों के साथ-साथ प्रभु श्रीराम का परशुराम जी का धनुष उठाना और वनवास की कुछ झलकियां नई हैं।

म्यूजिक वीडियो में नई हैं ये झलकियां

इसके अलावा म्यूजिक वीडियो में हमें इस गाने में दशरथ के किरदार में अरुण गोविल की कुछ झलकियां देखने को मिलती हैं। राम का अपने पिता दशरथ के पांव दबाना और विदाई के वक्त दशरथ का भावुक होना दिल छू लेता है। सुग्रीव वाले कई सीन नए हैं और राम के अभिषेक की भी कुछ झलकियां हमें इस सीन में देखने को मिलती हैं। एक तरफ यह गाना राम की भक्ति के नाम है, वहीं दूसरी तरफ यह हमें सीता मां और प्रभु श्रीराम के प्रेम का भी अहसास करवाता है। कुल मिलाकर यह सॉन्ग बहुत जल्दी लोगों की जुबान पर चढ़ने वाला है और बहुत वक्त नहीं लगेगा जब यह वायरल हो जाएगा।

सॉन्ग पर कैसा है पब्लिक का रिएक्शन

बात लोगों की प्रतिक्रिया की करें तो सोशल मीडिया पर गाना रिलीज के साथ ही शेयर किया जाने लगा है। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- सीन बहुत कमाल के हैं। गाना और म्यूजिक सीधा दिल में उतर जाता है। एक शख्स ने लिखा- कुछ गाने सुने जाते हैं, कुछ महसूस किए जाते हैं। यह वाला अपने आप में भक्ति का शुद्धतम स्वरूप है। लोगों ने फिल्म के नए सीन्स की तारीफ की है और रणबीर कपूर को रामबीर कपूर हैशटैग दिया है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि इस गाने को काफी तारीफ मिली है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN