Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘कॉफी विद करण’: रश्मिका संग बर्ताव को लेकर ट्रोल हो रहे विजय...

‘कॉफी विद करण’: रश्मिका संग बर्ताव को लेकर ट्रोल हो रहे विजय देवरकोंडा ने दिया जवाब, कहा गया था ‘रेड फ्लैग हस्बैंड’

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/26/1200x900/vijr_1781435897426_1781435907616_01326e29-1b56-4133-8506-6ac1060e171d_1793009443713_kVem_c55b0b6d-4392-43fd-ab69-51da20360b79_4G1B.jpg

देवरकोंडा और रश्मिका ने पिछले साल अक्टूबर में हैदराबाद में गुपचुप तरीके से सगाई की थी और इस साल फरवरी में उदयपुर में अपने करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी कर ली।

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी न सिर्फ पर्दे पर बल्कि रियल लाइफ में भी काफी हिट है। फैंस इस क्यूट जोड़ी को बेहद पसंद करते हैं और इनकी हर छोटी सी छोटी बात जानने के लिए बेताब रहते हैं। विजय और रश्मिका हमेशा ही किसी न किसी वजह से खबरों में बने रहते हैं। हाल ही में ये जोड़ी करण जौहर के टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ में नजर आए। इस दौरान दोनों ने खुलकर अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ पर बात की। पिछले हफ्ते से सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर काफी चर्चा हो रही थी कि देवरकोंडा का व्यवहार एक ‘रेड फ्लैग’ (यानी चिंताजनक) है। अब, खुद एक्टर ने इस पूरे हंगामे पर तंज कसा है।

इंस्टाग्राम पर रश्मिका को फॉलो न करने पर ट्रोल हुए विजय

दरअसल, विजय देवरकोंडा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इन्फ्लुएंसर अनिरुद्ध नारायणम का एक व्यंग्यात्मक वीडियो रीपोस्ट किया। ‘शो का विश्लेषण करने वाले ये इंस्टा साइकोलॉजिस्ट!’ नाम की इस रील में एक महिला कई बातों पर आलोचना करती है- जैसे कि एक्टर का काउच पर दाईं ओर बैठना, उनके पास कॉफी का कप होना (जबकि रश्मिका के पास नहीं था) और कुछ पलों में उनका रश्मिका की ओर देखने का तरीका। जिस तरह से लोगों ने उन्हें शो पर देखा और उनकी बातें सुनीं इसी के बाद से ही लोगों ने विजय को ‘रेड फ्लैग’ बताया। यहां, तक कि इंस्टाग्राम पर रश्मिका को फॉलो न करने के लिए भी उनकी आलोचना की गई है।

विजय का ऐसा था रिएक्शन

‘कॉफी विद करण’ के इस एपिसोड के बाद से विजय देवरकोंडा की आलोचना हो रही है। लेकिन एक्टर ने को ये सब काफी मजाकिया लगा। उन्होंने हंसने वाले इमोजी के साथ इस वीडियो को री-पोस्ट करते हुए लिखा, ‘इसमें सबटाइटल्स की जरूरत है। क्षेत्रीय भाषाओं में।’

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

विजय देवरकोंडा के इस पोस्ट के बाद से से ही इस रील पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘मजेदार है, लेकिन मुझे अभी भी इनके रिश्ते में ‘नार्सिसिस्टिक-एम्पैथी’ (आत्ममुग्ध और संवेदनशील) वाली वाइब आती है।’ एक अन्य कमेंट में लिखा था, ‘पूरे मामले पर सबसे मैच्योर रील।’ कुछ लोगों ने मजाक में कहा कि वीडियो में मौजूद इन्फ्लुएंसर ने अपनी बात रखने के लिए जानबूझकर लाल रंग की टी-शर्ट पहनी थी।

रश्मिका ने भी किया रिएक्ट

विजय के अलावा रश्मिका मंदाना ने भी इस पूरे मामले पर रिएक्ट किया है। उन्होंने बताया कि बातचीत इस बारे में नहीं थी कि किसी को कितनी बार प्रपोज करना पड़ा या शादी का फैसला लेने में कितना समय लगा। विजय के लिए, इसका मतलब एक-दूसरे को समझने के लिए पर्याप्त समय लेना और यह तय करना था कि वे जीवन के उतार-चढ़ाव का सामना एक साथ करने के लिए तैयार हैं।

विजय और रश्मिका ने की थी गुपचुप सगाई

देवरकोंडा और रश्मिका ने पिछले साल अक्टूबर में हैदराबाद में गुपचुप तरीके से सगाई की थी और इस साल फरवरी में उदयपुर में अपने करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी कर ली। हालांकि शादी की खबर काफी पहले लीक हो गई थी, लेकिन इस जोड़े ने हैदराबाद से रवाना होते समय ही अपने रिश्ते और शादी की पुष्टि की। उन्होंने यह नहीं बताया कि शादी से पहले वे कितने समय तक एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, हालांकि उनके बीच रिश्ते की अफवाहें कई सालों से चल रही थीं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN