Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/22/1200x900/Diljit_D_1795357099302_2sps_1795357103841_4Y29_af96ed7d-94cf-4db5-ac08-895126d87987_qpMt.jpgदिलजीत दोसांझ ने अपने कॉन्सर्ट में जिस डबल स्टैंडर्ड की बात की थी, उस पर अब उनके कॉन्सर्ट में कुछ गानों का विरोध करने वाले प्रोफेसर ने प्रतिक्रिया दी है।
दिलजीत दोसांझ ने अपने अहमदाबाद में हुए कॉन्सर्ट में बिना किसी का नाम लिए उनका कॉन्सर्ट रुकवाने की कोशिश करने वालों पर निशाना साधा। दिलजीत दोसांझ ने कहा कि जब ‘कोल्डप्ले’ बैंड भारत में परफॉर्म करता है, तब उन्हें कोई नहीं टोकता, लेकिन दिलजीत परफॉर्म करे तो परेशानी है। दिलजीत दोसांझ ने इसे ‘डबल स्टैंडर्ड’ बताया था। अब अहमदाबाद में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से पहले इस पर सवाल उठाने वाले प्रोफेशर ने लीजेंडरी इंटरनेशनल सिंगर के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
‘डबल स्टैंडर्ड’ वाले बयान पर रिएक्शन
चंडीगढ़ के PGGC-46 में सोशियोलॉजी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पंडितराव धरेनवर ने दिलजीत दोसांझ के अहमदाबाद वाले कॉन्सर्ट से पहले उनके गाने ‘पटियाला पैग’, ‘5 तारा’ और ‘जीब विचो फीम लब्बिया’ पर रोक लगाने की मांग की थी। कॉन्सर्ट से दिलजीत दोसांझ का बयान वायरल होने के बाद प्रोफेसर पुंडितराव ने सिंगर के डबल स्टैंडर्ड वाले आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा है कि उनकी आपत्ति सिर्फ दिलजीत तक ही नहीं है, बल्कि उन सिंगर्स तक भी है जिनके गाने शराब, ड्रग्स और गन कल्चर को बढ़ावा देते हैं।
प्रोफेसर उन सभी सिंगर्स के खिलाफ जो..
प्रोफेसर पंडितराव ने कहा कि उन्होंने उन सभी सिंगर्स की भी लिस्ट बनाई जिनके खिलाफ उन्होंने पहले शिकायतें की हैं। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक पंडितराव ने दिलजीत के कमेंट पर रिएक्शन देते हुए एक सेल्फ-रिकॉर्डेड वीडियो मैसेज जारी किया है। इसमें उन्होंने दावा किया कि उन्होंने कोल्डप्ले के साथ-साथ कई दूसरे म्यूजिशियन के गानों पर भी एतराज जताया है, जो नशे और बंदूक के इस्तेमाल को बढ़ावा देते हैं।
कोल्डप्ले के खिलाफ भी की थी शिकायत
पंडितराव के हवाले से कहा, “कोल्डप्ले की परफॉर्मेंस से पहले भी मैंने अहमदाबाद के डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑफिसर को एक शिकायत भेजी थी। मेरी कंप्लेंट के जवाब में डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑफिसर ने एक नोटिस जारी किया। उस नोटिस में लिखा था कि कोल्डप्ले वह गाना नहीं गाएगा।” प्रोफेसर ने यह भी दावा किया कि नोटिस में खास तौर पर उस गाने और उस लाइन का जिक्र था। पंडितराव ने साफ कहा, ““मैं सिर्फ दिलजीत दोसांझ के खिलाफ नहीं हूं। मैं उन सभी के खिलाफ हूं जो शराब, ड्रग्स और बंदूकों के बारे में गाने गाते हैं।”
प्रोफेसर ने इन सिंगर्स का भी लिया नाम
प्रोफेसर पंडितराव ने करण औजला, हनी सिंह, सुनिधि चौहान, बब्बू मान और अन्य सिंगर्स का नाम लिया। उन्होंने कहा- मैं उन सभी के खिलाफ हूं। इसलिए डबल स्टैंडर्ड जैसी कोई बात कहने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि दिलजीत दोसांझ ने बुलेट बेल्ट नहीं पहनी थी, जिस पर उन्होंने आपत्ति जताई थी। बता दें कि कॉन्सर्ट से पहले प्रोफेसर ने चेतावनी दी थी कि अगर दिलजीत ने वो गाने गाए तो वह गुजरात हाई कोर्ट में कंटेम्प्ट पिटीशन फाइल करेंगे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




