Home मनोरंजन समाचार कौन हैं पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ? गांव में क्या करते...

कौन हैं पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ? गांव में क्या करते हैं, क्यों चुना भाई से अलग गांव में ही रहना?

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/22/1200x900/Pankaj_T_1782103088037_1782103091507_7ef87c63-8559-4b6d-922c-a7fb0d627972.jpg

Who is Bijendra Nath Tripathi: पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर जानलेवा हमला हुआ है। एक्टर के सबसे बड़े भाई के बारे में कम ही लोग जानते हैं। जानिए कौन हैं बिजेंद्र नाथ और क्या करते हैं?

बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर जानलेवा हमला हुआ है। उनकी हालत गंभीर है और इलाज के लिए उन्हें पटना रेफर किया गया है। पंकज त्रिपाठी को उनके काम और उपलब्धियों की वजह से दुनिया जानती है, लेकिन उनके बड़े भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी लाइमलाइट से दूर रहते हैं और उनके बारे में लोग बमुश्किल ही कुछ जानते हैं। तो चलिए जानते हैं कि स्त्री फेम एक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई कौन हैं? क्या करते हैं और उनका बैकग्राउंड क्या रहा है?

क्या करते हैं पंकज त्रिपाठी के भाई?

बिजेंद्र नाथ तिवारी दरअसल बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के सबसे बड़े भाई हैं। जहां पंकज त्रिपाठी रुपहले पर्दे पर अपनी अदाकारी के लिए चर्चा में रहते हैं, वहीं बिजेंद्र मीडिया और चकाचौंध से दूर, बिहार के गोपालगंज जिले में ही रहते हैं। अपने भाई के विपरीत बिजेंद्र बेलसंड गांव में एक साधारण किसान का जीवन जीते हैं। उन्होंने मिट्टी से ही जुड़े रहने और गांव में ही रहकर एक किसान की जिंदगी चुनी। वही जिंदगी जिसे पीछे छोड़कर पंकज त्रिपाठी मुंबई चले आए थे।

बिजेंद्र त्रिपाठी ने क्यों नहीं छोड़ा गांव?

पंकज त्रिपाठी और बिजेंद्र त्रिपाठी के दिवंगत पिता पंडित बनारस तिवारी गांव के जाने-माने किसाब और पंडित थे। मूल रूप से दोनों का परिवार किसानी और पूजा पाठ से ही जुड़ा रहा है। बिजेंद्र का अपनी मिट्टी से जुड़ाव ऐसा है कि पंकज त्रिपाठी के मुंबई में सक्सेसफुल होने के बाद भी उन्होंने अपना गांव नहीं छोड़ा। जबकि उनके पास गांव छोड़कर मुंबई में बस जाने का विकल्प हमेशा था। बिजेंद्र ने बेलसंड गांव में रहकर ही माता-पिता की देखभाल करने और पैतृक संपत्ति को संभालने का जिम्मा लिया।

सामाजिक कार्यों में है बिजेंद्र की रुचि

पंकज त्रिपाठी खुद कई बार अपने इंटरव्यूज में यह जिक्र कर चुके हैं कि उनका परिवार जमीन से जुड़ा है और उनके भाई बिजेंद्र त्रिपाठी को बॉलीवुड की पार्टियों या ग्लैमर में कोई दिलचस्पी नहीं है। वह गांव में रहकर ही लोगों के सुख-दुख में शामिल होना पसंद करते हैं। मालूम हो कि पंकज और बिजेंद्र ने मिलकर माता-पिता के सम्मान में ‘पंडित बनारस तिवारी फाउंडेशन ट्रस्ट’ की स्थापना की है। यह फाउंडेशन सामाजिक कार्यों में लगा रहता है। इस ट्रस्ट के जरिए दोनों भाइयों ने स्कूल बनवाने, गांव में सोलर लगवाने और मरम्मत करवाने जैसे कई काम किए हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN