Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/11/1200x900/BB_20_New_Wild_Card_1791716776696_Ff4P_1791716781626_oMnd_8289d7e9-375b-444a-9d7c-ac122764017c_XKSb.jpgबिग बॉस 20 में मनीष गोयल के बाद अब एक नया ट्विस्ट डालते हुए सलमान खान ने घर में एक और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री करवा दी है।
सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो बिग बॉस 20 में हर कंटेस्टेंट अपनी अलग जगह बनाने की भरसक कोशिश कर रहा है। यह सीजन शुरू हुए कुछ हफ्ते बीत चुके हैं और इसी बीच मेकर्स ने टीआरपी को उछाल देने के लिए नया तड़का लगा दिया है। बिग बॉस 20 के हालिया एपिसोड में मनीष गोयल बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शो में दाखिल हुए। मनीष की एंट्री जहां ऑडियंस के लिए एक्साइटमेंट पैदा करने वाली थी, वहीं घरवालों के लिए भी नई चुनौती है। इसी बीच अब मेकर्स ने दूसरी वाइल्ड कार्ड एंट्री का ऐलान कर दिया है। नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि रविवार को सलमान खान घर में नकुल धुल को बतौर दूसरा वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट भेजेंगे।
कौन हैं नकुल धुल, क्या हैं अचीवमेंट?
एक तरफ जहां मनीष गोयल एक्टिंग की दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं, वहीं दूसरी तरफ नकुल धुल सोशल मीडिया की दुनिया का मशहूर चेहरा हैं। हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले नकुल एक बेहद लोकप्रिय कॉन्टेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। नकुल को उनके चाहने वाले ‘मिट्ठू डॉन’ या ‘बिल्लू बॉक्सर’ के नाम से जानते हैं। नकुल को सोशल मीडिया पर लोग उनके हरियाणवी एक्सेंट, डार्क ह्यूमर और बेबाक बयानबाजी के लिए जानते हैं। करीब 6 फीट 3 इंच के नकुल फिटनेस एंथुजियास्ट हैं।
क्यों विवादों में रहे हैं नकुल दलाल?
नकुल ने सिविल इंजीनियरिंग की है, लेकिन बजाए पारंपरिक नौकरी करने के, उन्होंने कॉन्टेंट क्रिएशन की दुनिया में नाम चमकाने का फैसला किया। इंस्टाग्राम पर नकुल ने 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और दिलचस्प बात यह है कि वह पोस्ट करने की बजाए ज्यादातर अपनी इंस्टा स्टोरी पर ही चीजें शेयर करते हैं। नकुल काफी ज्यादा विवादों में भी रह चुके हैं, उनके महिलाओं के लिए दिए गए बयानों की वजह से उनकी काफी निंदा हो चुकी है। वह औरतों को ‘नीचे जेंडर’ वाली मानते हैं। नकुल ने रजत दलाल का एक मारपीट वाले मामले में सपोर्ट किया था।
सोशल मीडिया पर है यह चर्चा!
गॉसिप गलियारों की मानें तो बिग बॉस 20 में कदम रखते ही नकुल शो के कंटेस्टेंट गुल्लू से भिड़ गए। हालात हाथापाई तक आ गई और सिचुएशन एविक्शन तक आ पहुंची है। देखना यह है कि क्या नकुल भी पुनीत सुपरस्टार की तरह पहले ही दिन एविक्ट होने वाले कंटेस्टेंट बन जाएंगे? फिलहाल नकुल और गुल्लू के झगड़े और घर के भीतर हालात बिगड़ने की खबरें महज अफवाह के तौर पर देखी जा रही हैं। अगले एपिसोड में यह साफ हो जाएगा कि बिग बॉस 20 में कहानी आगे क्या मोड़ लेती नजर आएगी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




