Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार क्या ‘रामायण’ पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर करेगी धमाका? जानिए क्या कहते...

क्या ‘रामायण’ पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर करेगी धमाका? जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/01/1200x900/ramayana_1793520519817_MS9u_1793520519974_S1I7_85c9c3d7-a3de-483b-a548-b01a9b8f666e_ovSW.jpg

रामायण रिलीज के अब सिर्फ 4 दिन बचे हैं। ऐसे में फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की जानकारी सामने आई है। जानिए रामायण बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर सकती है।

रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी फिल्म ‘रामायण’ रिलीज होने जा रही है। फिल्म के बजट और बॉक्स ऑफिस को लेकर देश और विदेश में चर्चाएं हो रही हैं। इतने बड़े बजट के साथ बनी इस फिल्म की ओपनिंग डे के कलेक्शन से काफी उम्मीदें हैं। माना जा रहा है इस बार रामायण पिछली सभी फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ देगी। अब एक ताजा रिपोर्ट की मानें तो फिल्म के ओपनिंग के कलेक्शन की जानकारी सामने आ गई है। हालांकि, ये सिर्फ अनुमानित कमाई है। असली आंकड़ा इससे ज्यादा या कम हो सकता है।

क्या इतने करोड़ के साथ ओपनिंग करेगी फिल्म रामायण?

रामायण का ओपनिंग डे का कलेक्शन जानने से पहले समझते हैं कि फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए अब तक कितनी कमाई की है। फिल्म डिस्कोर्स के मुताबिक भारत में रामयाण ने अब तक कुल 4.66 लाख से ज्यादा टिकटों की बिक्री की है। इससे कुल ग्रॉस कलेक्शन 45.37 करोड़ रुपए (ब्लॉक टिकट के बिना)कमाए हैं। वहीं 21.05 करोड़ रुपए नेट (ब्लॉक टिकट के बिना) कलेक्शन हुआ है। अब फिल्म के ओपनिंग डे के कलेक्शन की अनुमानित कमाई जानते हैं। तो फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बताने वाली वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक 66 से 75 करोड़ रुपए नेट कलेक्शन के साथ ओपनिंग कर सकती है।

रामायण के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर अनुमान

वहीं फिल्म्स डिस्कोर्स के मुताबिक रामयाण पहले दिन 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सकती है। फिल्म्स डिस्कोर्स ने अपनी वेबसाइट पर फैंस के आधार पर एक आंकड़ा शेयर किया है। इनकी तरफ से कहा गया है कि फिल्म्स डिस्कोर्स’ अपने खुद के एडवांस बुकिंग सॉफ्टवेयर के जरिए, हर शो के हिसाब से एडवांस बुकिंग को लाइव ट्रैक कर रहा है। इनकी साइट पर मौजूद फैंस ये अनुमान लगा रहे हैं कि भारत में ‘रामायण’ का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 162.4 करोड़ रुपये (नेट) होगा। फिलहाल फिल्म के कलेक्शन को लेकर कुछ भी कहना मुश्किल होगा।

अमेरिकी चैनल पर दिया रणबीर, यश और साई ने इंटरव्यू

बता दें, फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा लगातार इस फिल्म को अमेरिका में प्रोमोट कर रहे हैं। फिल्म की लीडिंग कास्ट रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश ने हाल में एक अमेरिकी न्यूज चैनल पर इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में एक्टर्स ने फिल्म और अपने किरदारों के बारे में बात की। रणबीर ने बताया कि उन्होंने अमेरिका के न्यूयॉर्क में पढ़ाई की है और अब अमेरिकी न्यूज चैनल पर आ कर वो बहुत खुश हैं। फिल्म रामायण की बात करें तो अब बस 4 दिन में थिएटर में धमाके की उम्मीद की जा रही है।

डिस्क्लेमर: आंकड़े विवरण विभिन्न Sacnilk,मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN