Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘क्या संस्कृति सिर्फ महिला के क्लीवेज में होती है?’ कृति सेनन के...

‘क्या संस्कृति सिर्फ महिला के क्लीवेज में होती है?’ कृति सेनन के बाद ये एक्ट्रेस हुई थी कपड़ों को लेकर ट्रोल

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/12/1200x900/Aishwarya_Lekshmi_1789216565582_f6b3c29c-8426-490a-a88a-0bd56bb260b6_1789216587045_c462ac68-c50f-4d22-835f-9a74674f7f23_261473f1-0dbe-4c1d-b9ce-dede52d234a0_6684d550-2110-4ede-86bb-5b9739fcae36.jpg

कृति के अलावा मलयालम एक्ट्रेस ऐश्वर्या लक्ष्मी मई महीने में एक डायमंड ज्वेलरी एग्जीबिशन में पहुंची थीं, जहां वो अपने कपड़ों को लेकर ट्रोल हुईं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन को बीते दिनों रक्षाबंधन के मोके पर एक विज्ञापन में अपने कपड़ों को लेकर काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। विवाद बढ़ने के बाद उस विज्ञापन को हटाया दिया गया था। कृति के अलावा मलयालम एक्ट्रेस ऐश्वर्या लक्ष्मी मई महीने में एक डायमंड ज्वेलरी एग्जीबिशन में पहुंची थीं, जहां वो अपने कपड़ों को लेकर ट्रोल हुईं। 35 साल की एक्ट्रेस के कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर हाय-तौबा मची। ऐसे में अब ऐश्वर्या ने अपने हालिया इंटरव्यू में कपड़ों के चुनाव पर सवाल उठाने वालों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

‘वो मेरे चेहरे पर ध्यान नहीं दे रहे थे’

रजनी हरिदास के साथ बातचीत में, ऐश्वर्या ने बताया कि कैसे इवेंट में मौजूद फोटोग्राफरों ने उन्हें असहज महसूस कराया। उन्होंने कहा, ‘वो मेरे चेहरे पर ध्यान नहीं दे रहे थे। मैं असहज (अनकंर्फटेबल) हो गई थी, और जब आप असहज महसूस करते हैं, तो आपकी बॉडी लैंग्वेज भी बदल जाती है। मुझे ऐसा लगा जैसे मेरी पर्सनल बाउंड्रीज़ का उल्लंघन किया गया हो।’

अगर ऐसी ड्रेस इतनी असहज है तो इसे क्यों चुना?

ऐश्वर्या ने आगे कहा कि लोगों ने उनके कपड़ों के चुनाव पर सवाल उठाए, लेकिन उन्हें इस बात का एहसास नहीं हुआ कि वह इस बात से बहुत असहज थीं कि कैमरामैन उनके चेहरे के बजाय उनके शरीर पर फोकस कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘लोग कह रहे थे, ‘वह असहज क्यों हो रही हैं? वह अपनी नेकलाइन क्यों ढक रही हैं? अगर ऐसी ड्रेस इतनी असहज है तो इसे क्यों चुना?’ एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘संस्कृति सिर्फ महिला के क्लीवेज या उसकी ड्रेस की लंबाई में होती है? यह हमारे व्यवहार में भी होती है, है ना? जो लोग महिलाओं के बारे में गलत बातें कहते हैं, उन पर कोई रोक-टोक नहीं होती। लेकिन एक महिला को हमेशा अपने क्लीवेज और पहनावे का ध्यान रखना चाहिए।’

शुरू में हंसती थी

एक्ट्रेस ने कहा कि शुरू में तो उन्होंने नेगेटिव कमेंट्स को बस हंसी में उड़ा दिया था, लेकिन जब मामला इतनी तेजी से बढ़ा तब वो हैरान रह गईं। एक्ट्रेस ने कहा, ‘ट्रोलिंग शुरू होने के शुरुआती 24 घंटों तक तो मैं इस पर हंसती रही। लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया, मैं यह देखकर हैरान रह गई कि यह मामला कितनी बड़ी चर्चा का विषय बन गया।’

GDP के आंकड़ों के बारे में बात नहीं करनी चाहिए?

ऐश्वर्या ने आगे कहा, ‘क्या हमें देश की आर्थिक तरक्की और GDP के आंकड़ों के बारे में बात नहीं करनी चाहिए? क्या इस बारे में कहीं कोई खास चर्चा हो रही है? हमारे देश में बहुत से बुजुर्ग माता-पिता हैं, जिन्हें उनके अपने बच्चों ने छोड़ दिया है और वे बिल्कुल अकेले हैं, वे सड़कों पर या वृद्धाश्रमों में रह रहे हैं!’ उन्होंने अपनी बात खत्म की।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN