Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘क्या हम मुस्लिम हैं?’ फरहान अख्तर के सवाल पर जावेद अख्तर का...

‘क्या हम मुस्लिम हैं?’ फरहान अख्तर के सवाल पर जावेद अख्तर का बेबाक जवाब वायरल

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/04/1200x900/jwf_1788490988631_9137c6e9-b638-4df0-ad3d-44ad74a92d32_1788490996768_1f662806-881a-40eb-a5bc-2526e621cd37_ef15bb73-8026-4e4c-90ec-58c0eaa826cb_c7154a28-31d9-4dd5-98bd-e0fb20cc0332.jpg

जावेद अख्तर हमेशा धर्म को लेकर खुलकर अपनी बात रखते हैं। जावेद का कहना है कि वह किसी धर्म को नहीं मानते हैं, लेकिन वह सबकी रिस्पेक्ट जरूर करते हैं।

जावेद अख्तर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज लिरिसिस्ट और स्क्रीनराइटर हैं। जावेद अख्तर नास्तिक हैं और उन्होंने हमेशा धर्म के बारे में अपने विचारों पर खुलकर बात की है। अब हाल ही में जावेद ने उस किस्से के बारे में बताया जब उनके बेटे और फिल्ममेकर फरहान अख्तर ने स्कूल के दिनों में धर्म को लेकर सवाल किया था।

जब फरहान ने जावेद से पूछा क्या हम मुस्लिम हैं

जावेद ने बताया कि 8 साल की उम्र में एक बार फरहान उनके पास आए और उनसे पूछा कि क्या वे मुस्लिम हैं तो जानें इस पर जावेद ने क्या कहा। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक जावेद ने कहा, ‘वे किसी धर्म को नहीं मानते थे क्योंकि तब तक शायद किसी और पिता ने उन्हें कोई धर्म दे दिया होता। जब तक आप 11 या 12 साल के होते हैं आपको एक धर्म मिल जाता है। मैंने उन्हें कोई धर्म नहीं दिया। मुझे याद है कि फरहान जब 8 साल के थे तो एक दिन वह स्कूल से वापस आकर मेरे पास आए। उनके कंधे पर बैग था और वह भागकर मेरे पास आए और बोले कि क्या हम मुस्लिम हैं?

जावेद ने फिर फरहान को क्या जवाब दिया

जावेद ने आगे कहा कि मैंने कहा देखो जब तुम पैदा होते हो तो किसी शहर में पैदा होते हो-पुणे, मुंबई, आगरा, अहमदाबाद, लंदन, न्यूयॉर्क या कहीं भी। अगर आपका जन्म होता है तो आपका किसी कम्यूनिटी में जन्म होता है, लेकिन ये जरूरी नहीं किस शहर में हुआ है या किसी कम्यूनिटी में। जरूरी ये है कि आप क्या हो। मतलब वे पूरी तरह से धर्म-निरपेक्ष हैं।’

बता दें कि फरहान और जोया, जावेद की पहली शादी से बच्चे हैं। जावेद ने पहले हनी ईरानी से शादी की थी। अपने बच्चों को लेकर जावेद ने कहा, मुझे उन पर गर्व है क्योंकि वे सक्सेसफुल हैं और अच्छा काम कर रहे हैं। दोनों ने अपने दम पर चीजें कमाई हैं।

जावेद बोले- मेरे बच्चों ने कभी भद्दी या अश्लील फिल्म नहीं बनाई

जावेद ने आगे कहा, ‘ये मेरी वजह से नहीं है। मेरा कोई योगदान नहीं है उनकी सक्सेस में। सच कहूं तो मुझे गर्व है कि मेरे बच्चों को इतनी सक्सेस मिल रही है और वे अच्छा काम कर रहे हैं। वे सक्सेस, नेम, फेम, पैसे को किसी भी कीमत पर पाने के लिए डेसप्रेट नहीं होते हैं। उन्होंने कभी ऐसी फिल्म नहीं बनाई जो भद्दी या अश्लील हो। उनकी अपनी गरिमा है और उनकी गरिमा उनके काम में भी है। यही चीज मुझे खुशी देती है।’

जावेद ने फिर इस चीज का क्रेडिट अपनी पहली पत्नी हनी ईरानी को दिया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN