Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/21/1200x900/ksbkbt_10_21_1792553511333_0D5Z_1792553515533_OYip_bf8b257c-5a2f-456a-a4db-02dd415e377b_uc5h.pngKSBKBT Finale: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 सीजन 2 का आखिरी एपिसोड 21 अक्टूबर को प्रसारित हुआ। आखिरी एपिसोड में काफी ड्रामा देखने को मिला। सीजन 2 की शुरुआत 29 जुलाई, 2025 को हुई थी।
एकता कपूर के सबसे पसंद किए जाने वाले शोज में से एक है क्योंकि सास भी कभी बहू थी। पिछले साल इस शो का दूसरा सीजन शुरू हुआ था। 21 अक्टूबर को सीजन 2 का आखिरी एपिसोड प्रसारित हुआ। इस एपिसोड में दर्शकों को काफी हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।
सीजन 1 की विलेन मंदिरा की शो में हुई थी वापसी
सीजन 2 का अंत मिहिर और तुलसी के साथ आने पर हुआ। शो में पिछले कुछ वक्त से अमर उपाध्याय का किरदार मिहिर गायब था, लेकिन कुछ एपिसोड्स पहले ही उन्हें वापस शो में लाया गया। मिहिर की एंट्री के साथ-साथ सीजन 1 की विलेन मंदिरा की भी वापसी शो में हुई।
लगभग 1 घंटे का था क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का आखिरी एपिसोड
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का आखिरी एपिसोड लगभग 1 घंटे का था। इस एपिसोड में दिखाया गया है कि कैसे वीरानी परिवार एक बार फिर साथ में आकर अपने दो दुश्मनों, तृप्ति और मंदिरा से बदला लेता है। इस एपिसोड में आप देखेंगे कि सभी घरवालों को पता चलता है कि मिहिर बस परिवार से अलग होने का नाटक कर रहा था।
मंदिरा को अनुपम मारता है गोली
मिहिर और तुलसी साथ मिलकर तृप्ति और मंदिरा का खेल सबके सामने लाते हैं। एपिसोड के अंत में देखने को मिलता है कि मंदिरा को उसका ही भाई अनुपम गोली मार देता है। मंदिरा और तृप्ति के जीवन से बाहर होने के बाद पूरा वीरानी परिवार साथ में जश्न मनाता है।
सीजन 2 के अंत में दिखीं सीजन 1 की कुछ झलकियां
शो का अंत बहुत ही खूबसूरत तरीके से किया गया था। अगर आप क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीजन 1 के फैन थे या वो शो आपका सबसे पसंदीदा शो था, तो आपको भी इस सीजन का आखिरी एपिसोड देखना चाहिए। सीजन 1 की तस्वीरों और वीडियो के सहारे शो का अंत किया गया है।
खूबसूरत नोट पर खत्म किया गया है सीजन 2
शो के अंत में आपको पहले सीजन वाले तुलसी और मिहीर की झलक देखने को मिलती है। इसमें पहले सीजन की बा, मिहिर की मां और पुराने किरदारों की झलक भी देखने को मिलेगी। शो को एक खूबसूरत नोट पर खत्म किया गया है।
साल 2000 में आया था क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीजन 1
क्योंकि सास भी कभी बहू थी स्टार प्लस के सबसे बड़े हिट शोज में से एक था। शो कहा पहला सीजन साल 2000 से लेकर साल 2008 तक प्रसारित हुआ था। ये शो इतना बड़ा हिट हुआ था कि इसके हर एक किरदार से लोग खुद को जुड़ा हुआ पाते थे। पहले सीजन में एक एपिसोड के दौरान दिखाया गया था कि मिहिर की मौत हो जाती है, उस एपिसोड को देख महिलाओं के बीच एक अलग तरह का दुख देखने को मिला था। वहीं, मिहिर की वापसी वाले एपिसोड को अच्छी-खासी टीआरपी मिली थी।
साल 2025 में आया था क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीजन 2
क्योंकि सास भी कभी बहू थी वाले फैंस के लिए एकता कपूर ने साल 2025 में इसका सीजन 2 का ऐलान किया। सीजन 2 का ऐलान सुनते ही फैंस काफी उत्साहित हुए। सीजन 2 के ऐलान से ज्यादा, लोगों को इस चीज की खुशी हुई थी कि तुलसी के रूप में स्मृति ईरानी टीवी पर वापसी करने जा रही हैं। स्मृति ईरानी को तुलसी का किरदार निभाकर ही घर-घर में पहचान मिली थी। हालांकि, शो के दूसरे सीजन को उस तरह का प्यार नहीं मिला जिस तरह का प्यार पहले सीजन को मिला था।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




