Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार क्यों गांव में सुख-सुविधाओं से दूर रहती हैं कटरीना की मां? बताया-...

क्यों गांव में सुख-सुविधाओं से दूर रहती हैं कटरीना की मां? बताया- वहां ना बिजली आती है, ना नेटवर्क

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/21/1200x900/Katr_MOh_1789988719841_A0g4_1789988725233_KOtk_842931ab-b39b-4558-b0d8-37e1291cdbb8_9Sx7.jpg

कटरीना कैफ ने बताया कि क्यों उनकी मां भारत के तमिलनाडु में एक दूर-दराज गांव में रहती हैं। एक ऐसा गांव जहां पर बुनियादी सुख-सुविधाएं भी नहीं हैं।

कटरीना कैफ भले ही बॉलीवुड की चमक-दमक भरी दुनिया का हिस्सा हों, लेकिन उनकी मां इससे बिलकुल विपरीत ढंग की जिंदगी जीती हैं। ‘नमस्ते लंदन’, ‘पार्टनर’ और ‘वेलकम’ जैसी फिल्मों में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आईं कटरीना कैफ की मां ने लग्जरी और लाइमलाइट से दूर तमिलनाडु के एक दूर-दराज गांव में जाकर बसने का फैसला किया। कटरीना कैफ की मां ने अपनी जिंदगी पीड़ित और वंचित बच्चों और ऐसे समुदाय के नाम करने का फैसला किया जिनके पास जिंदगी जीने के लिए पर्याप्त जरूरी संसाधन नहीं हैं। लेकिन यह सारी कहानी शुरू कहां से हुई? चलिए जानते हैं।

यूं शुरू हुई थी यह पूरी कहानी

यह सब शुरू हुआ साल 2008 में जब लंदन में रह रहीं कटरीना कैफ की मां तमिलनाडु आईं। उन्हें यहां एक NGO के बारे में पता चला जो गांवों में रह रहे गरीब और वंचित बच्चों को बेहतर भविष्य पाने में मदद कर रहा था। शुरुआत सरकारी स्कूलों में फ्री ट्यूशन पढ़ाने और एक छोटा सा नेटवर्क बनाने से हुई थी, फिर धीरे-धीरे यह एक सामुदायिक विकास संगठन में बदल गया। बाद में इस NGO ने स्वास्थ्य और सुरक्षा जैसे विषयों पर भी काम करना शुरू किया और साल 2015 में उन्होंने माउंटेन व्यू नाम का स्कूल शुरू किया।

आज 300 से ज्यादा बच्चे पढ़ते हैं

यह प्रोजेक्ट पांच साल से कम उम्र के महज 30 बच्चों के लिए नर्सरी क्लास देने से शुरू हुआ था। तब इसमें आर्थिक रूप से पिछड़ें परिवारों के आसपास के गांव के बच्चे आया करते थे। लेकिन फिर धीरे-धीरे यह एक मान्यता प्राप्त नर्सरी और फिर एक प्राथमिक स्कूल में तब्दील हो गया। आज इसी स्कूल में 300 से ज्यादा बच्चे पढ़ते हैं। कटरीना कैफ ने अपनी मां के बारे में बात करते हुए कहा, “मेरी मां मदुरै में रहती हैं जहां उन्होंने बच्चों के लिए स्कूल शुरू किया है। वह एक टीचर हैं। वह वहां पर पढ़ाती हैं। वह बहुत खुश हैं। उनके सत्कर्मों और आशीर्वाद की वजह से ही मैं यहां तक पहुंच पाई हूं।”

वहां नहीं आती है बिजली, नेटवर्क

कटरीना कैफ की मां की चैरिटी की वजह से 8 बच्चों को अपने खर्चे पर पाल-पोसकर बड़ा किया है। कटरीना कैफ ने अपनी मां के बारे में बताया, “वहां जीना आसान नहीं है। वहां पर बिजली नहीं है। सिर्फ 12 घंटे ही बिजली आती है। कई बार जब मैं अपनी मां से फेसटाइम पर बात करना चाहती हूं, तो नहीं कर पाती, क्योंकि कई बार वहां बिजली नहीं होती है या फिर इंटरनेट ही नहीं होता है। इसलिए हम लोग नॉर्मल कॉल पर बात करते हैं।” जहां एक तरफ कटरीना कैफ अपनी मां के कामों और उनके फैसलों पर गर्व महसूस करती हैं, वहीं दूसरी तरफ यह पहली बार नहीं है जब कटरीना की मां सुजैन चैरिटी कर रही हैं।

गरीबी को बहुत करीब से देखा है

कटरीना कैफ की मां के लिए चैरिटी उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा रहा है। करीब 7 साल पहले कटरीना कैफ ने कलर्स के साथ बातचीत में कहा था कि कैसे उनकी मां के फैसलों ने उन्हें और उनकी बहनों को प्रभावित किया है। कटरीना कैफ ने कहा, “जिन देशों में मैं पली-बढ़ी हूं, जब मैं छोटी थी… तो ज्यादातर ये वही देश थे जो गरीबी रेखा से नीचे थे और हमारा भी वैसा ही हाल था। यह कुछ ऐसा है जिसको मैंने बहुत करीब से देखा है, क्योंकि मेरी मां चैरिटी वर्क किया करती थीं। हम बहुत ज्यादा ऐश-ओ-आराम और लग्जरी में बड़े नहीं हुए हैं।”

SOURCE : LIVE HINDUSTAN