Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार खतरों के खिलाड़ी जीतने के बाद अविनाश मिश्रा ने किया ईशा से...

खतरों के खिलाड़ी जीतने के बाद अविनाश मिश्रा ने किया ईशा से प्यार का इजहार? वायरल वीडियो में बोले- आई लव यू बेबी

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/06/1200x900/aev_1791276023305_2yHj_1791276039337_sErY_0e0aa45c-c86d-4379-b612-0db81683d21f_IEJb.jpg

अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में अविनाश ने कुछ ऐसा कहा जिससे उनके रिलेशनशिप की खबरों को और हवा मिल गई है।

खतरों के खिलाड़ी 15 के विनर बने हैं अविनाश मिश्रा। अविनाश का काफी समय से ईशा सिंह के साथ नाम जुड़ रहा है। दोनों साथ में बिग बॉस 18 में नजर आए थे। शो में दोनों के बीच काफी अच्छा बॉन्ड बना। इतना ही नहीं शो के बाद भी दोनों साथ में खूब एंजॉय करते हैं। हाल ही में जब अविनाश ने शो जीता तो उस वक्त भी ईशा मौजूद थीं। अविनाश ने भी जीत के बाद सबसे पहले ईशा को हग किया था।

अविनाश ने ईशा को कहा आई लव यू

हालांकि इस बीच अब अविनाश और ईशा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो एक पार्टी का है जहां अविनाश बोलते हैं, मैं शुक्रगुजार हूं कि ईशा मेरी लाइफ में हैं। ईशा फिर बोलती हैं आगे तो बोल। अविनाश फिर बोलते हैं आई लव यू बेबी। ईशा फिर ब्लश करते हुए बोलती हैं कि ओके आई लव यू टू। हालांकि फिर लास्ट में अविनाश बोलते हैं कि अच्छा ये वीडियो शेयर मत कर देना।

अविनाश की जीत को किया ईशा ने सेलिब्रेट

बता दें कि सोमवार को खतरों के खिलाड़ी जीतने की सक्सेस में पार्टी रखी गई थी। ईशा और अविनाश साथ में आए थे। वहीं अविनाश बोलते हैं कि वह एक नहीं बल्कि 2 ट्रॉफी जीत चुके हैं। उनका इशारा, ईशा की तरफ था।

वहीं एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अविनाश बोलते हैं, ‘मैं ना सिर्फ ईशा के साथ बल्कि और भी कई लोगों के साथ स्पॉट हुआ हूं। मेरे कई दोस्त हैं। मैं सिंगल हूं और मेरी मां ही डिसाइड करेंगी कि मैं किससे शादी करूं। ईशा और मैं सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।’

अविनाश ट्रॉफी के साथ और क्या जीते

रविवार को खतरों के खिलाड़ी 15 का फिनाले थे। अविनाश ने ओरी और ऋत्विक धनजानी को हराकर ट्रॉफी जीती थी। अविनाश को ना सिर्फ इस सीजन की ट्रॉफी मिली बल्कि उन्हें 20 लाख रुपये प्राइज मनी, गाड़ी और यूरोप ट्रिप भी गिफ्ट में मिला है।

बता दें कि शो के शुरुआत से अविनाश स्ट्रॉन्ग परफॉर्मर रहे हैं। उन्होंने पूरे सीजन में एक भी टास्क को अबॉर्ट नहीं किया। शो के दौरान उन्होंने स्विफ्ट इम्यूनिटी जैकेट भी जीती थी जिससे उन्हें एक पावर मिलती है किसी कंटेस्टेंट को एलिमिनेशन या टास्क परफॉर्म करने से बचाने की।

अविनाश की प्रोफेशनल लाइफ

अविनाश के बारे में बता दें कि एक्टर बनने से पहले वह डीजे थे। उन्होंने साल 2016 में सेठजी शो से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद वह इश्कबाज में भी नजर आए थे। अविनाश के करियर का टर्निंग पॉइंट था शो नथ जो साल 2022 में आया था। इसके बाद अविनाश बिग बॉस 18 में आए थे जहां वह टॉप 4 में थे और अब तो वह खतरों के खिलाड़ी 15 के विनर बन गए हैं।

ईशा सिंह का करियर

ईशा सिंह ने अपने करियर की शुरुआत कलर्स टीवी के शो इश्क का रंद सफेद से की थी। इसके बाद वह एक था राजा एक थी रानी, इश्क सुभान अल्लाह, सिर्फ तुम जैसे शोज में काम किया। इसके बाद ईशा 2024 में शो बिग बॉस 18 में आईं जहां से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN