Home - खरीदने का है आखिरी मौका! 15 नवंबर से महंगे होंगे Lava के...

खरीदने का है आखिरी मौका! 15 नवंबर से महंगे होंगे Lava के स्मार्टफोन, ₹3000 तक बढ़ेंगी कीमतें

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Lava ने 15 नवंबर 2026 से अपने स्मार्टफोन की कीमतों में 3000 रुपये तक बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। RAM और स्टोरेज कंपोनेंट्स की कमी को कीमतें बढ़ाने की वजह बताया गया है।

भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में एक बार फिर कीमतें बढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। अब देसी स्मार्टफोन कंपनी Lava ने भी अपने स्मार्टफोन महंगे करने का ऐलान कर दिया है। कंपनी के स्मार्टफोन खरीदने के लिए ग्राहकों को अब ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। Lava के मुताबिक, 15 नवंबर, 2026 से उसके स्मार्टफोन की कीमतों में 3000 रुपये तक की बढ़ोतरी की जाएगी। इस फैसले का असर कंपनी के पूरे स्मार्टफोन पोर्टफोलियो पर पड़ेगा। यानी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से बिकने वाले Lava फोन नई कीमतों पर उपलब्ध होंगे।

Lava ने जानकारी दी है कि उसके स्मार्टफोन की कीमतों में बदलाव 15 नवंबर, 2026 से लागू होगा। कंपनी ने फिलहाल यह नहीं बताया है कि किस स्मार्टफोन के किस वेरिएंट की कीमत कितनी बढ़ाई जाएगी। हालांकि, कंपनी ने साफ किया है कि यह बढ़ोतरी अधिकतम 3000 रुपये तक होगी। इसका मतलब है कि सभी स्मार्टफोन की कीमतों में 3000 रुपये की बढ़ोतरी नहीं होगी। अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से कीमतों में बदलाव हो सकता है।

कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि मौजूदा इंडस्ट्री परिस्थितियों और मेमोरी कंपोनेंट्स की कमी के चलते उसे अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो की कीमतों में बदलाव करना पड़ रहा है। यह नई कीमतें 15 नवंबर से लागू होंगी।

RAM की कमी से बढ़ रही स्मार्टफोन की कीमतें

स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ने के पीछे सबसे बड़ी वजह ग्लोबल मेमोरी क्राइसिस है। पिछले कुछ समय से दुनियाभर में RAM और स्टोरेज कंपोनेंट्स की सप्लाई प्रभावित हुई है। वहीं, AI इंडस्ट्री में बढ़ती मांग के चलते मेमोरी चिप्स की जरूरत भी तेजी से बढ़ी है। इसका असर स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों की लागत पर पड़ रहा है।

स्मार्टफोन में RAM और इंटरनल स्टोरेज जरूरी कंपोनेंट्स होते हैं। इनकी कीमतों में बढ़ोतरी होने से कंपनियों के लिए पुराने दाम पर फोन बेचना मुश्किल हो रहा है। यही वजह है कि कई स्मार्टफोन कंपनियां पहले ही अपने डिवाइस की कीमतें बढ़ा चुकी हैं। अब Lava भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है।

अभी मिल रहे हैं सस्ते में Lava के स्मार्टफोन

Lava ने ग्राहकों को सलाह दी है कि अगर वे नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो मौजूदा फेस्टिव ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, उसके स्मार्टफोन फिलहाल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर फेस्टिव प्राइस में उपलब्ध हैं।

मौजूदा ऑफर्स में Lava Agni 4 को 28,249 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है, जबकि इसका रेग्युलर प्राइस 31,999 रुपये है। इसी तरह Lava Bold 2 5G की ऑफर्स के साथ कीमत 12,249 रुपये और Lava Virat Curve 5G की कीमत 19,999 रुपये बताई गई है। Lava Virat V1 Pro 5G को 13,499 रुपये और Lava Virat V1 को 9,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

ये कीमतें Amazon और Flipkart पर उपलब्ध मौजूदा फेस्टिव ऑफर्स के आधार पर हैं। हालांकि, ऑफर्स और कीमतों में बदलाव हो सकता है। ऐसे में अगर आप Lava का स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो 15 नवंबर से पहले खरीदारी करना फायदेमंद हो सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN