Home LIFESTYLE NEWS HINDI गंदे शीशे पर जमे दाग क्लीन करने का 2 सिंपल हैक, पलक...

गंदे शीशे पर जमे दाग क्लीन करने का 2 सिंपल हैक, पलक झपकते चेहरा दिखेगा साफ

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

No cleaner hack to clean mirror at home: बाथरूम, बेडरूम या फिर घर के किसी कोने में चेहरा देखने के लिए लगा शीशा कई बार बहुत गंदा हो जाता है और उस पर दाग बन जाते हैं। ऐसे शीशे को भी चुटकियों में साफ कर देगा ये हैक।

चेहरा देखने के लिए शीशा तो हर घर में होता है। लेकिन इसकी सफाई किस तरह से करनी है इसकी जानकारी काफी सारे लोगों को नहीं होती है। ये शीशा बाकी मिरर से थोड़ा अलग और डेलिकेट होता है। अगर इसे सही तरीके से साफ नहीं किया गया तो जल्दी ही इस पर स्क्रैच पड़ जाता है। जो एक तरह से आपकी सुंदरता पर स्क्रैच की तरह होता है। क्योंकि साफ-सुथरे शीशे में ही तो आप अपनी सुंदरता को निहारेंगी। इसीलिए पार्लर या सैलून वाले हमेशा अपने मिरर को खास चीज की मदद से साफ करते हैं। आप भी ये ट्रिक जान लें, जिससे कमरे का और बाथरूम का शीशा हमेशा चमकेगा और उस पर स्क्रैच भी नहीं पड़ेंगे।

कपड़े से साफ करने की गलती ना करें

देखने वाले मिरर को भूलकर भी कपड़े से साफ नहीं करना चाहिए। अगर कपड़े से साफ किया तो जल्दी ही इस पर स्क्रैच पड़ जाएगा और फेस साफ नहीं दिखेगा। वहीं क्लीनर स्प्रे कर कपड़ा लगाने से छोटे-छोटे कपड़े के रेशे शीशे पर चिपक जाते हैं।

पानी लगाकर ना साफ करें

इसके साथ ही चेहरा देखने वाले मिरर को पानी लगाकर भी साफ नहीं करना चाहिए। काफी सारे मिरर पर बैक पर पेंट होता है जो पानी लगाने से छूट जाता है। वहीं लंबे टाइम में पानी के दाग भी बन जाते हैं इसलिए जानें कौन से वो दो हैक हैं जो मिरर को क्लीन करने में मदद करेंगे।

अखबार से करें साफ

चेहरा देखने वाले मिरर को साफ करने का ये बहुत ही सिंपल और पुराना नुस्खा है। जिसे पार्लर वाली और सैलून वाले भी जानते हैं। अपने बड़े से शीशे को साफ करने के लिए ये लोग न्यूजपेपर का सहारा लेते हैं। सबसे पहले मिरर पर जमा धूल को सूखे, सॉफ्ट कपड़े से झाड़ लें। फिर न्यूजपेपर की मोटी लेयर को लेकर उसे हल्का सा मरोड़कर हाथों में लें फिर उस पर थोड़ा सा पानी का छींटा मारें। जिससे पेपर हल्का सा गीला हो जाए। बस अब इसी न्यूज पेपर को शीशे पर रगड़ें। सारा शीशा चमक उठेगा।

कच्चा आलू रगड़े

देखने वाले शीशे को चमकाना है तो उस पर कच्चे आलू को लेकर रगड़ दें। फिर किसी साफ-सुथरे मुलायम कपड़े को हल्का सा गीला करके अच्छी तरह से शीशा साफ कर लें। ऐसा करने शीशे पर जमा सारी धूल साफ हो जाएगी और किसी भी तरह का स्क्रैच नहीं पड़ेगा। ये दो हैक आपके देखने वाले मिरर को स्क्रैच फ्री बनाकर रखेंगे और सालों-साल चलने में मदद करेंगे। अब घर के किसी भी मिरर को साफ करना है तो ये 2 हैक आजमाएं और फर्क खुद देखें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN