Home World News hindi गजब! ऐसा भूकंप आया कि पूरा देश एक तरफ खिसक गया, 6...

गजब! ऐसा भूकंप आया कि पूरा देश एक तरफ खिसक गया, 6 किमी आगे हुआ शिफ्ट

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

साल 2011 में जापान ने भयंकर दर्द सहा। तब मार्च के महीने में आया एक विनाशकारी भूकंप 20 हजार लोगों की मौत की वजह बन गया। हालांकि, अब नई जानकारी सामने आई है, जिससे खुलासा हुआ है कि सिर्फ तबाही ही नहीं, उस भूकंप ने दुनिया में जापान की जगह ही बदल कर रख दी थी।

लोगों को चोट पहुंचाने और तबाही का पर्याय माने जाने वाले भूकंप ने एक ऐसी घटना को भी अंजाम दिया है, जिसने वैज्ञानिकों को भी हैरानी में डाल दिया है। कहानी जापान की है, जिसने साल 2011 में भयंकर दर्द सहा। देश में तब आए भूकंप को लेकर स्टडीज जारी हैं और अब खुलासा हुआ है कि झटकों के बाद पूरा देश ही एक दिशा में आगे बढ़ गया था। अब तक इसकी वजह साफ नहीं हुई थी, लेकिन वैज्ञानिकों ने इस क्षेत्र में प्रगति कर बड़े रहस्य से पर्दा उठाया है।

लगभग 15 साल पहले जापान में आए विनाशकारी भूकंप को लेकर वैज्ञानिकों ने नया खुलासा किया है। 2011 में 9 तीव्रता वाले भूकंप से जापान देश पूर्व की तरफ 5-6 मिलीमीटर आगे खिसक गया था। साल 2011 में आए भूकंप की तीव्रता 9 मापी गई थी। उस विनाशकारी त्रासदी में 20 हजार लोगों की मौत हो गई थी।

शिकागो विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने सैटेलाइट नेटवर्क के जरिये डाटा जुटाया। भूकंप के कारण फॉल्ट लाइन (दरार) के पास चट्टानों के बड़े ब्लॉक अचानक एक-दूसरे के आगे फिसल गए। इस भूकंप से जो शक्तिशाली तरंगें निकलीं, वे पृथ्वी के भीतर गहराई में सीधे पृथ्वी के केंद्र तक गईं। ये तरंगें कोर से टकराकर सतह की ओर लौट आईं।

इस दौरान तरंगों ने जापान के नीचे मौजूद टेक्टोनिक प्लेटों की सीमाओं को दोबारा सक्रिय कर दिया, जिससे जमीन में अतिरिक्त हलचल पैदा हुई। जापान ने जियो नेट नाम का एक विशाल नेटवर्क बना रखा है। इसमें 1,200 से अधिक जीपीएस स्टेशन लगे हैं।

भविष्य में मिलेगी मदद

इस खुलासे ने बताया कि पृथ्वी के कोर से टकराकर लौटने वाली तरंगें मुख्य भूकंपीय क्षेत्र को दोबारा सक्रिय कर सकती हैं। भविष्य में संवेदनशील इलाकों में भूकंप के खतरों का नए सिरे से आकलन करने में मदद करेगी।

विस्तार से समझें

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जापान के उत्तर पूर्वी तट पर आए तूफान के बाद वैज्ञानिकों को हैरान करने वाली चीज दिखी थी। झटकों के करीब 16 मिनट बाद जापान में लगे GPS स्टेशन्स ने पाया कि देश पूर्वी दिशा में खिसक गया है। खास बात है कि ये गतिविधियां पूरे देश में एकसाथ हुईं, जो भूकंप के बाद झटकों जैसी बिल्कुल भी नहीं थीं।

दरअसल, इस घटना से वैज्ञानिक भी खासे हैरान थे। वजह थी कि उस समय कोई भी बड़ा भूकंप आस पास नहीं चल रहा था, जो इस घटना से मेल खाता हो। कई सालों तक यह रहस्य बना रहा और जानकार लगातार डेटा जुटाते रहे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN