Source :- LIVE HINDUSTAN

अनोखे डिजाइन और Glyph Interface वाला Nothing Phone (3) पर अमेजन पर 37,000 रुपए तक की सबसे बड़ी छूट मिल रही है। इतनी बड़ी कीमत कटौती के बाद यह फोन फिर से चर्चा में आ गया है और कई लोग इसे एक वैल्यू-फॉर-मनी डील मान रहे हैं।

Nothing Phone (3) at Huge Price Cut: नोथिंग स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए शानदार मौका हो सकता है। कंपनी अपने प्रीमियम फ्लैगशिप Nothing Phone (3) ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर बड़े डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। यह स्मार्टफोन लॉन्च प्राइस से 37,000 रुपए सस्ते में बेचा जा रहा है। खास बात यह है कि Nothing Phone (3) अपने यूनिक डिजाइन, क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस और दमदार कैमरा सिस्टम की वजह से लोगों के बीच काफी पॉपुलर है।

Nothing Phone (3) पर सबसे जबरदस्त डिस्काउंट

लॉन्च के समय Nothing Phone (3) के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपए थी। लेकिन अब फोन अमेजन पर 43,999 रुपए में मिल रहा है। आप फोन को ब्लैक और व्हाइट कलर में खरीद सकते हैं। यानी इस मॉडल पर ग्राहकों को करीब 36,000 रुपए तक का फायदा मिल रहा है। इच्छुक ग्राहक इसे Amazon से खरीद सकते हैं।

इसके साथ ही ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से फोन को 750 रुपए के बैंक छूट के साथ ख़रीदा जा सकता है।

Nothing Phone (3) के फीचर्स

Nothing Phone (3) में 6.67 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए फ्रंट में Gorilla Glass 7i और बैक पैनल पर Gorilla Glass Victus का इस्तेमाल किया गया है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 16GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फोन का मुख्य कैमरा 50MP का है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो 3x ऑप्टिकल जूम और OIS सपोर्ट करता है। तीसरा कैमरा 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

बैटरी की बात करें तो भारतीय वेरिएंट में 5500mAh की बैटरी दी गई है। यह 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है और कंपनी के अनुसार फोन को 1% से 100% तक चार्ज होने में करीब 54 मिनट लगते हैं। इसके अलावा 15W वायरलेस चार्जिंग, 7.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है। सॉफ्टवेयर सपोर्ट के मामले में भी कंपनी ने बड़ा वादा किया है। Nothing Phone (3) को 5 साल तक Android OS अपडेट और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलने वाले हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN