Source :- LIVE HINDUSTAN
गर्मी के मौसम में कार चलाते समय AC का सही इस्तेमाल आपकी ड्राइव को ज्यादा आरामदायक और सस्ता बना सकता है। कार में दिया गया छोटा सा बटन बाहर की गर्म हवा को अंदर आने से रोकता है:
गर्मी का मौसम आते ही कार में बैठते ही सबसे पहला काम AC ऑन करना होता है। लेकिन तेज धूप में खड़ी कार इतनी गर्म हो जाती है कि AC चलाने के बाद भी केबिन जल्दी ठंडा नहीं होता। ऐसे में लोग AC का तापमान कम कर देते हैं या फैन स्पीड बढ़ा देते हैं, जिससे Fuel की खपत भी बढ़ने लगती है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि कार के AC में दिया गया एक छोटा सा बटन Cooling को तेज करने के साथ-साथ पेट्रोल या डीजल बचाने में भी मदद कर सकता है। यह बटन है Air Recirculation Button। ज्यादातर लोग इसे सिर्फ एक सिंबल समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि सही समय पर इसका इस्तेमाल कार के अंदर का तापमान तेजी से कम कर सकता है। खास बात यह है कि इससे AC पर दबाव कम पड़ता है और इंजन को भी कम मेहनत करनी पड़ती है, जिससे Fuel Cost कम हो सकती है।
अगर आप भी गर्मियों में कार जल्दी ठंडी करना चाहते हैं और बार-बार बढ़ते Fuel खर्च से परेशान हैं, तो यह आसान ट्रिक आपके काफी काम आ सकती है। आइए समझाते हैं कि यह बटन कैसे काम करता है और इसका सही इस्तेमाल क्या है।
क्या होता है Recirculation Button
कार के AC सिस्टम में एक खास बटन दिया जाता है, जिसे Recirculation Button कहा जाता है। इस बटन का सिंबल आमतौर पर कार के अंदर घूमते हुए तीर जैसा दिखाई देता है। इसे ऑन करने पर कार बाहर की गर्म हवा लेने के बजाय अंदर की हवा को ही दोबारा ठंडा करना शुरू कर देती है।
ऐसे होती है इस बटन से जल्दी Cooling और बचता है फ्यूल
जब कार धूप में खड़ी होती है, तो अंदर का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। अगर उस समय Recirculation Mode बंद हो, तो AC बाहर की गर्म हवा को खींचकर ठंडा करने की कोशिश करता है। इसमें ज्यादा समय और ज्यादा मेहनत लगती है। लेकिन जैसे ही आप Recirculation Button ऑन करते हैं, AC कार के अंदर की पहले से ठंडी हो रही हवा को ही दोबारा इस्तेमाल करता है। इससे Cooling काफी तेजी से होने लगती है।
जब AC को बार-बार बाहर की गर्म हवा ठंडी नहीं करनी पड़ती, तो उस पर दबाव कम पड़ता है। इससे इंजन पर लोड कम होता है और Fuel की खपत भी थोड़ी कम हो सकती है। लंबे समय तक ड्राइव करते वक्त यह छोटा सा बदलाव पेट्रोल और डीजल बचाने में मदद कर सकता है। अगर कार धूप में खड़ी रही हो, तो सबसे पहले दरवाजे या खिड़कियां थोड़ी देर खोल दें। इससे अंदर की बहुत गर्म हवा बाहर निकल जाएगी। इसके बाद AC ऑन करके कुछ मिनट Fresh Air Mode इस्तेमाल करें और फिर Recirculation Mode चालू करें।
कब करना चाहिए इस फीचर का यूज
तेज गर्मी, ट्रैफिक या हाईवे ड्राइव के दौरान Recirculation Mode काफी उपयोगी माना जाता है। खासतौर पर जब कार के अंदर का तापमान कम होने लगे, तब इसे ऑन करना ज्यादा फायदेमंद होता है। इससे AC लगातार ठंडी हवा देता रहता है।
कब नहीं करना चाहिए इस्तेमाल
अगर कार में बहुत ज्यादा लोग बैठे हों या खिड़कियां बंद हों, तो लंबे समय तक Recirculation Mode इस्तेमाल करने से केबिन में घुटन महसूस हो सकती है। ऐसे में कुछ समय के लिए फ्रेश एयर मोड इस्तेमाल करना बेहतर माना जाता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






