Home BUSINESS NEWS HINDI गिरावट की आंधी में पेनी स्टॉक बना रॉकेट, कर्ज-मुक्त होने जा रही...

गिरावट की आंधी में पेनी स्टॉक बना रॉकेट, कर्ज-मुक्त होने जा रही है कंपनी, 2 बैंकों का पूरा लोन चुकाया

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

घरेलू शेयर बाजार में गिरावट की आंधी के बीच पेनी स्टॉक पीसी ज्वैलर लिमिटेड के शेयरों में बुधवार को अच्छी तेजी आई है। ज्वैलरी कंपनी के शेयर बुधवार को BSE में 7 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 10.26 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पीसी ज्वैलर कर्ज-मुक्त होने की तैयारी में है और कर्ज चुकाने से जुड़े एक अपडेट के बाद ही कंपनी के शेयरों में यह तूफानी तेजी देखने को मिली है। पीसी ज्वैलर ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि मौजूदा तिमाही में ही कर्ज-मुक्त होने का दर्जा हासिल करने के लक्ष्य के साथ ही कंपनी ने 30 सितंबर 2024 के सेटलमेंट एग्रीमेंट की शर्तों के तहत 14 कंसोर्शियम बैंकों में से 2 का पूरा बकाया लोन चुका दिया है।

90% से ज्यादा घटा लिया कर्ज, चालू तिमाही में ही होगी कर्ज-मुक्त
पीसी ज्वैलर लिमिटेड (PC Jeweller) ने पिछले दिनों बिजनेस अपडेट में बताया था कि वह कर्ज-मुक्त होने के अपने लक्ष्य की दिशा में तेजी से बढ़ रही है और वह मौजूदा तिमाही में ही यह लक्ष्य हासिल कर लेगी। ज्वैलरी कंपनी ने बताया है कि ज्वाइंट सेटलमेंट एग्रीमेंट की शर्तों के तहत उसने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 24 पर्सेंट बकाया कर्ज और चुका दिया है। हाल में चुकाए गए इस लोन के साथ ही कंपनी ने 90 पर्सेंट से अधिक उधारी निपटा दी है। पीसी ज्वैलर लिमिटेड ने पिछले दिनों बताया कि 30 जून 2026 को खत्म हुई पहली तिमाही में उसका कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 21 पर्सेंट बढ़ा है।

585% से ज्यादा उछल गए हैं पीसी ज्वैलर के शेयर
ज्वैलरी कंपनी पीसी ज्वैलर लिमिटेड (PC Jeweller) के शेयरों में पिछले 6 साल में 585 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर 17 जुलाई 2020 को 1.47 रुपये पर थे। पीसी ज्वैलर लिमिटेड के शेयर 8 जुलाई 2026 को 10.26 रुपये पर जा पहुंचे हैं। अगर पिछले 5 साल की बात करें तो कंपनी के शेयरों में 275 पर्सेंट से ज्यादा का उछाल आया है। कंपनी के शेयर इस अवधि में 2.68 रुपये से बढ़कर 10 रुपये के पार जा पहुंचे हैं। पीसी ज्वैलर लिमिटेड के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 19.43 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 7.45 रुपये है।

10 टुकड़े में अपना शेयर बांट चुकी है कंपनी
ज्वैलरी कंपनी पीसी ज्वैलर लिमिटेड (PC Jeweller) अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है। कंपनी अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांट चुकी है। कंपनी ने दिसंबर 2024 में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा है। कंपनी अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है। पीसी ज्वैलर लिमिटेड ने जुलाई 2017 में 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया। 10 अप्रैल 2026 तक के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, ज्वैलरी कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 38.49 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 61.51 पर्सेंट है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN