Source :- LIVE HINDUSTAN
डल स्किन है या फिर ड्राई, चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए न्यूट्रिशनिस्ट ने शेयर किया रोज पाउडर को इस्तेमाल कर फेस पैक बनाने का तरीका। लगा लिया तो करवा चौथ पर दिखेगा निखार।
पूजा में गुलाब के फूल देवी मां को खूब चढ़ते हैं। इन फूलों को चढ़ाने के बाद फेंक दिया जाता है। लेकिन आप इनको अपनी खूबसूरती बढ़ाने में बड़े ही स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल में लाएं। करवा चौथ तक चेहरे पर फ्रेश गुलाबों जैसा निखार देखने को मिलेगा। बस थोड़ी सी मेहनत करने की तैयारी करें। गुलाब की पंखुड़ियों को अच्छी तरह से सुखाकर पाउडर बना लें। बस ये पाउडर आपके बड़े काम आने वाला है। न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने रोज पाउडर से 3 फेस पैक बनाने के लिए बताया है। जो चेहरे पर निखार देने में मदद करेगा।
ताजे रोज पाउडर को बनाने का तरीका
रोज पाउडर को बनाना आसान है। बस ताजे फूल की पंखुड़ियों को धूप में सुखा लें। अगर धूप कम है तो माइक्रोवेव में भी इन्हें सुखाकर पीस कर पाउडर बनाया जा सकता है। बस रोज पाउडर को बनाकर डिब्बे में भरकर रख लें। एयर टाइट डिब्बे में ये आसानी से खराब नहीं होगा।
डल स्किन के लिए बनाएं फेस पैक
अगर स्किन पर डलनेस दिखती है तो बस दो चीजों के साथ फेस पैक बनाएं। एक चम्मच दही
आधा चम्मच शहद
एक चम्मच रोज पाउडर
गुलाब पाउडर में मात्र दो चीजों को डालें और फेस पैक बनाएं। एक चम्मच दही, एक चम्मच गुलाब पाउडर और आधा चम्मच शहद को मिक्स कर लें। बस फेस पर तैयार फेस पैक को लगाएं और 15 से 20 मिनट तक लगाकर छोड़ दें। फिर हल्के हाथों से मसाज करते हुए पानी से धो लें। फेस पर रोजाना इस फेस पैक को लगाने से डलनेस से छुटकारा मिलेगा और चेहरे पर फ्रेश ग्लो दिखेगा।
ड्राई स्किन को बनाएं सॉफ्ट
स्किन हमेशा ड्राई और फ्लेकी दिखती रहती है और मौसम के हल्का सा नर्म होते ही ये समस्या बढ़ने लगी है, तो बस इस फेस पैक को लगाएं।
फेस पैक बनाने के लिए
एक चम्मच रोज पाउडर
एक चम्मच पिसा हुआ ओट्स
और, एक चम्मच शहद
तीनों चीजों को मिलाकर फेस पैक तैयार कर लें। बस ये फेस पैक लगाएं और हल्के हाथ से मसाज करते पंद्रह से बीस मिनट तक छोड़ दें। फिर नॉर्मल टेंपरेचर के पानी से चेहरे को क्लीन कर लें।
कॉम्बिनेशन स्किन पर लगाएं ये फेस पैक
अगर स्किन ना ड्राई है और ना ही ऑयली तो ऐसी स्किन पर आप रोज पाउडर को इन दो चीजों के साथ मिलाकर लगाएं।
एक चम्मच एलोवेरा जेल
आधा चम्मच शहद
एक चम्मच गुलाब पाउडर में एलोवेरा जेल और शहद को मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। कुछ समय बाद हल्के हाथ से मसाज करें और फिर पानी से धो लें। सप्ताह में दो से तीन बार इस फेस पैक का इस्तेमाल चेहरे पर ग्लो लाने में मदद करेगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



