Home - गूगल का नया AI ऐप लॉन्च, Gmail और Photos से खुद तैयार...

गूगल का नया AI ऐप लॉन्च, Gmail और Photos से खुद तैयार करेगा आपकी कहानियां

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

गूगल ने भारत में अपना नया AI ऐप Google Dreambeans लॉन्च कर दिया है। यह ऐप यूजर्स की डिजिटल एक्टिविटी और उनकी पसंद को समझकर हर दिन उनके लिए पर्सनलाइज्ड कहानियां और सजेशंस तैयार करेगा। खास बात यह है कि इसके लिए यूजर्स को बार-बार कोई Prompt लिखने की जरूरत नहीं होगी। ऐप खुद ही Gmail, Google Photos, Calendar, YouTube और Gemini जैसी सर्विस से जानकारी लेकर मजेदार कंटेंट तैयार करेगा। भारत इस ऐप को पाने वाला अमेरिका से बाहर का पहला देश बन गया है।

क्या है Google Dreambeans और कैसे करता है काम?

Google Dreambeans कंपनी के Google Labs का एक एक्सपेरिमेंटल AI ऐप है। इसका मकसद यूजर्स को उनकी पसंद और रुचि के हिसाब से ऐसी जानकारियां देना है, जिन्हें वे आमतौर पर इंटरनेट पर सर्च करते हुए मिस कर सकते हैं। यह ऐप रोजाना यूजर्स के लिए कहानियों का एक कलेक्शन तैयार करता है। इसमें अलग-अलग टॉपिक्स पर जानकारी, विजुअल स्टोरीज और पर्सनलाइज्ड सजेशंस शामिल हो सकते हैं।

इस ऐप की खासियत यह है कि यह यूजर्स की पसंद को समझने के लिए गूगल की दूसरी सर्विस की मदद लेता है। यूजर की अनुमति मिलने पर यह Gmail, Google Calendar, Photos, YouTube, Search और Gemini से जुड़ी जानकारी का इस्तेमाल कर सकता है। उदाहरण के लिए, अगर यूजर ने किसी जगह घूमने की प्लानिंग की है या किसी खास विषय से जुड़ी जानकारी सर्च की है, तो ऐप उससे संबंधित सुझाव और कहानियां दिखा सकता है।

AI से तैयार होंगी विजुअल कहानियां

Dreambeans में केवल टेक्स्ट के बजाय विजुअल स्टोरीज भी देखने को मिलेंगी। गूगल के AI मॉडल इन कहानियों के लिए इलस्ट्रेशन तैयार कर सकते हैं। कुछ चुनिंदा कहानियों में फोटो को वीडियो के रूप में एनिमेट करने की सुविधा भी दी गई है, जिसके लिए कंपनी के Veo AI मॉडल का इस्तेमाल किया जाता है।

यूजर्स किसी कहानी को खोलकर उसके बारे में ज्यादा जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा पसंद आने वाली स्टोरी को बाद में पढ़ने के लिए सेव और दूसरे लोगों के साथ शेयर भी किया जा सकता है। यूजर्स अपनी पसंद के बारे में फीडबैक देकर ऐप को यह समझने में मदद कर सकते हैं कि उन्हें किस तरह का कंटेंट ज्यादा पसंद है।

हिंदी समेत 14 भाषाओं का सपोर्ट

गूगल ने Dreambeans को भारत में हिंदी समेत कुल 14 भाषाओं के सपोर्ट के साथ पेश किया है। इनमें अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, तेलुगु, मराठी, तमिल, उर्दू, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, ओडिया, पंजाबी, असमिया और नेपाली शामिल हैं। हालांकि, यूजर्स एक समय में अपनी कहानियों के लिए केवल एक ही भाषा चुन सकते हैं।

Google Dreambeans भारत में 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इसे Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर इस्तेमाल किया जा सकता है। यह एक एक्सपेरिमेंटल ऐप है और इसके लिए यूजर्स को अपना Google अकाउंट कनेक्ट करना होगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN