Source :- LIVE HINDUSTAN
गोभी के फूल में छिपे कीड़ों को निकालने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। अगर आप भी इस काम को करने में परेशान हो जाती हैं, तो इस बार सरसों के तेल वाला हैक ट्राई करें। चलिए बताते हैं इस वायरल हैक का सच।
बाजार में गोभी आने लगी है और अब सर्दियों में लोग गोभी की सब्जी से लेकर पराठे तक सब मजे से खाएंगे। गोभी की डिशेस जितनी स्वादिष्ट लगती हैं, उतनी ही हेल्दी भी होती हैं लेकिन गोभी को पकाने से पहले उसके अंदर छिपे कीड़ों को बाहर निकालना किसी टास्क से कम नहीं होता। गोभी के पत्तों या अंदर छोटे-छोटे हरे रंग के कीड़े छिपे रहते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए सही नहीं होते। अगर आप इन कीड़ों को नहीं निकालते हैं, तो गोभी फायदा की जगह नुकसान पहुंचाएगी। ऐसे में गोभी से जुड़ा सोशल मीडिया पर हैक वायरल हो रहा है। इस हैक में बताया जा रहा है कि सरसों का तेल लगाने से गोभी में छिपे कीड़ों से छुटकारा मिल जाएगा।
कीड़े निकालने के लिए सरसों के तेल वाला हैक
सोशल मीडिया पर सरसों के तेल वाला हैक वायरल हो रहा है, जिससे गोभी के कीड़े निकलने का दावा किया जा रहा है। दरअसल, गोभी की घनी पत्तियों और फूलों के बीच कीड़ों को छिपने के लिए सुरक्षित जगह मिल जाती है। यही वजह है कि इसे पकाने से पहले अच्छी तरह साफ करना बेहद जरूरी है। आइये जानते हैं सरसों के तेल वाला हैक क्या है।
सरसों का तेल गोभी पर लगाना है
सबसे पहले आपको गोभी का फूल लेना है और हल्का सरसों का तेल ऊपर लेप की तरह लगा दें। पूरी गोभी पर सरसों का तेल लगाकर ऊपर से नमक छिड़क दीजिए। सरसों-नमक को लगाने के बाद आपको इसे रखना नहीं है। सरसों के तेल की पतली परत लगानी है ना कि खूब ज्यादा। ज्यादा तेल लगा देंगे तो गोभी की स्वाद खराब हो जाएगा।
गैस पर गर्म कर लें
अब सरसों का तेल लगी गोभी को गैस की धीमी आंच पर हल्का गर्म कर लें। ध्यान रखें कि गोभी को ज्यादा जलाना, सेंकना या गैस पर पकाना नहीं है, बस हल्की आंच में गुनगुना गर्म करना है। इस दौरान चिमटे या किसी कपड़े से गोभी को पकड़ते हुए गर्म करें। हाथ से पकड़कर ना करें, वरना जल सकते हैं।
कैसे काम करेगा ये हैक
दरअसल, सरसों तेल की महक के साथ नमक मिलने और गर्मी से अजीब सी गंध बन जाती है। इस गंध और गर्मी के कारण गोभी के अंदर छिपे कीड़े बाहर निकल आएंगे। अब आपको गोभी को टुकड़े में काटना है और फिर उसे गर्म पानी में डालकर 15 मिनट के लिए छोड़ना है। ऐसा करने से मरे हुए कीड़े भी बार निकल जाएंगे। गोभी पूरी तरह से साफ और सुरक्षित हो जाएगी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



