Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/30/1200x900/kbg_1790769048960_ARSX_1790769058483_2swu_adcabc7e-6a10-4d53-ada2-9ce0a96bdb8a_twqG.jpgगोविंदा के कोमल रानी संग अफेयर पर अब सेलेब्स भी अपना रिएक्शन देने लगे हैं। कुब्रा सैत ने अब गोविंदा को लेकर अपना सपोर्ट जाहिर किया है। जानें उन्होंने क्या कहा।
गोविंदा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी विवाद में फंसे हैं। उनके और सुनीता आहूजा के रिश्ते में दरार बढ़ती ही जा रही है। वहीं कुछ दिनों से गोविंदा और एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार का नाम भी काफी जोड़ा जा रहा है। अब कुब्रा सैत ने इस मामले पर अपना रिएक्शन दिया है। जानें उन्होंने गोविंदा को लेकर क्या कहा।
अगर लड़की उनके पास जाती है तो वो मिस्ट्री गर्ल कैसे बन गई
कुब्रा सैत ने लिखा, ‘कब आप फैन से हटकर प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर बन गए? मैं ये इसलिए पूछ रही हूं क्योंकि मैं गोविंदा को देखकर बड़ी हुई हूं। क्या सुपरस्टार, लीजेंड और आइकन हैं। 90 का दशक इनके नाम था। लेकिन आज 2026 में अगर एक लड़की उनके पास आती है, उनके पास सांस ले रही है तो वो मिस्ट्री वुमन या गर्लफ्रेंड कैसे बन गई। आप बताओ, जो इस कन्क्लूजन तक पहुंचे हैं।’
सुनीता को लेकर क्या बोलीं कुब्रा
कुब्रा ने कहा कि वह गोविंदा से तो पर्सनली नहीं मिली हैं, लेकिन सुनीता आहूजा से मिली हैं। उन्होंने सुनीता को फनी और शानदार बताया है। हालांकि कुब्रा ने कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा इस बात से परेशानी होती है कि सुनीता और ऐसी अफवाहों से जुड़ी हर महिला से यह उम्मीद की जाती है कि वो बार-बार उन अटकलों का जवाब दें और उन्हें सही ठहराएं, जिन्हें उन्होंने खुद शुरू ही नहीं किया था।
कुब्रा ने फिर पूछा, आखिर कब ये गॉसिप जजमेंट बन गई? मैं पब्लिक फिगर हूं। आप प्रोफेशनल लाइफ पर बात करें ना कि पर्सनल लाइफ पर।
किसी को अच्छा नहीं बोल सकते तो बुरा मत बोलो
कुब्रा ने आगे कहा, ‘लाइफ में हर दिन महिलाओं की रिस्पेक्ट करनी चाहिए। कभी महिलाओं को सामने आकर जस्टिफाई देने को मत बोलो। तो इससे पहले कि आप सोचो कि मैं फोन निकालकर कुछ कमेंट करूं या एक वायरल वीडियो बनाऊं क्लिकबेट के लिए तो पहले खुद से पूछो कि मुझे ये कहने के लिए किसने कहा। मैं इसका जवाब देती हूं और वो है किसी से नहीं। अगर आप किसी को कुछ अच्छा नहीं बोल सकते तो गलत भी मत बोलो।’
कोमल के साथ जुड़ रहा गोविंदा का नाम
बता दें कि गोविंदा और सुनीता की शादी में दरार तो काफी समय से आ रही थी। वहीं फिर गोविंदा को उनकी को एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकर के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जिसके बाद ये मामला काफी बढ़ गया। इसके बाद गोविंदा, लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे कोमल के साथ जिसके बाद मामला और बढ़ गया।
इसके बाद कोमल और गोविंदा, दोनों को सोशल मीडिया पर काफी नेगेटिव कमेंट्स मिले। कई ने गोविंदा को ट्रोल भी किया।
गोविंदा ने कोमल को बताया सिर्फ को-स्टार
गोविंदा ने वहीं इन अफवाहों को गलत बताया था। उन्होंने कहा था कि कोमल के साथ उनका रिलेशनशिप सिर्फ प्रोफेशनल है और वह सिर्फ अपनी फिल्म रूपा की सक्सेस के लिए वहां प्रार्थना करने गए थे। गोविंदा ने कहा था कि जबरदस्ती उनकी इमेज को खराब करने के लिए उनकी फोटोज और वीडियोज को गलत तरीके से वायरल किया गया।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




