Home rss business hindi गौतम अडानी नहीं रहे एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति, एक ही दिन...

गौतम अडानी नहीं रहे एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति, एक ही दिन में डूबे 38371 करोड़ रुपये

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • चीन के सबसे रईस शख्स झांग यिमिंग ने अडानी से एशिया के सबसे रईस का ताज फिर से छीन लिया है
  • अरबपतियों में भारत के सबसे अमीर अडानी ग्रुप के चेयरमैन अब दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 20वें स्थान पर हैं, जबकि टिकटॉक वाले झांग यिमिंग 18वें स्थान पर पहुंच गए हैं

गौतम अडानी अब एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति नहीं रहे। टिकटॉक की मूल कंपनी बाइटडांस के को-फाउंडर चीन के सबसे रईस शख्स झांग यिमिंग ने एक बार फिर उनसे यह ताज छीन लिया है। सोमवार को दलाल स्ट्रीट में आए गिरावट के तूफान की चपेट में अडानी ग्रुप के शेयर भी चपेट में आ गए। इससे एक ही दिन में उन्हें करीब 38371 करोड़ रुपये का झटका लगा। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार झांग का नेटवर्थ 105 अरब डॉलर (करीब 10.10 लाख करोड़ रुपये) पर है जबकि, अडानी का 103 अरब डॉलर यानी करीब 9.91 लाख करोड़ रुपये ।

अरबपतियों में भारत के सबसे अमीर अडानी ग्रुप के चेयर मैन अब दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 20वें स्थान पर हैं, जबकि टिकटॉक वाले झांग यिमिंग 18वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

एशिया के टॉप-5 अरबपति

एशिया के पांच सबसे अमीर कारोबारियों में पहले नंबर पर चीन के झांग यिमिंग हैं। दूसरे पर अडानी ग्रुप के गौतम अडानी और तीसरे नंबर पर भारत के ही रिलायंस समूह के मुकेश अंबानी है। चौथे पर यूनिक्लो कंपनी जापान के मालिक तदाशी यानाई हैं। पांचवें स्थान पर चीन के झोंग शानशान हैं।

अंबानी को भी लगा बड़ा झटका

बता दें रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी कभी एशिया के सबसे बड़े रईस व्यक्ति थे। इनकी संपत्ति 100 अरब डॉलर के पार थी। इस साल अंबानी 28.9 अरब डॉलर गंवा चुके हैं और अब 78.9 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ दुनिया के अरबपतियों में 24वें स्थाान पर हैं। सोमवार को अंबानी की दौलत में भी 2.01 अरब डॉलर की गिरावटदर्ज की गई।

अडानी की दौलत में क्यों आई इतनी बड़ी कमी

दरअसल सोमवार को घरेलू शेयर मार्केट में भारी गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट की चपेट में अडानी ग्रुप के शेयर भी आ गए, जिनका बड़ा हिस्सा अडानी के नेटवर्थ में शामिल है। अडानी एंटरप्राइजेज में 3.31% की गिरावट दर्ज की गई और यह की 2,820 रुपये पर बंद हुआ। अडानी पावर भी 3.13 प्रततिशत टूटकर 196.40 रुपये पर बंद हुआ।, जबकि अडानी टोटल गैस 595 पर बंद हुआ और गिरावट रही 2.72 प्रतिशत।

सबसे बड़ी गिरावट अडानी ग्रीन एनर्जी में रही, जो करीब 4.83% नीचे 1,234 रुपये पर बंद हुआ। अडानी एनर्जी सॉल्यूशन भी करीब 3.0=% गिरकर 1,287.60 पर बंद हुआ। अडानी पोर्ट्स 2.63 प्रतिशत टूटा। एसीसी सीमेंट, एनडीटीवी, अंबुजा सीमेंट भी दबाव में बंद हुए।

बता दें ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के आधार पर है और संपत्ति के आंकड़े शेयर बाजार तथा कंपनियों के मूल्यांकन में बदलाव के साथ बदल सकते हैं। एशिया के टॉप-5 में भारत के दो कारोबारी गौतम अडानी और मुकेश अंबानी शामिल हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN