Home मनोरंजन समाचार ‘गौरव खन्ना ने मुझे बुली किया’, खतरों के खिलाड़ी में एक्टर के...

‘गौरव खन्ना ने मुझे बुली किया’, खतरों के खिलाड़ी में एक्टर के कमेंट्स से परेशान हुईं शगुन शर्मा

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/31/1200x900/shagun_gaurav_khanna_1785520199485_1785520205927_0e5d3829-115b-46e8-b80f-6f844893f47c.png

KKK 15: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 एक्ट्रेस शगुन शर्मा ने कहा कि गौरव खन्ना ने खतरों के खिलाड़ी के सेट पर उन्हें बुली किया। उन्होंने कहा कि वो गौरव खन्ना से कभी मिलना नहीं चाहेंगी। 

खतरों के खिलाड़ी 15 में क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 एक्ट्रेस शगुन शर्मा नजर आनेवाली हैं। शो कल से यानी 1 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। शो के स्ट्रीम होने से पहले शगुन शर्मा ने गौरव खन्ना के व्यवहार को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि गौरव खन्ना ने उन्हें बुली किया। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि वो गौरव खन्ना से कभी मिलना नहीं चाहेंगी।

गौरव खन्ना के साथ टच में नहीं रहना चाहती हैं शगुन शर्मा

फिल्मीज्ञान से खास बातचीत में शगुन से पूछा गया कि खतरों के खिलाड़ी 15 में क्या कोई ऐसा था जिसके साथ वो बिल्कुल भी टच में रहना नहीं चाहेंगी? शगुन शर्मा ने बिना किसी हिचक के गौरव खन्ना का नाम लिया। उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि गौरव खन्ना वो एक इंसान हैं जिनसे मैं कभी मिलना नहीं चाहूंगी।

गौरव खन्ना के व्यवहार से हो गई थीं परेशान

शगुन शर्मा से जब पूछा गया कि उन्होंने गौरव खन्ना का नाम क्यों लिया? इसपर शगुन ने कहा कि उन्होंने मुझे बहुत बुली किया है। शगुन ने कहा, “उदाहरण के तौर पर, अगर पांच लोग टास्क परफॉर्म कर रहे हैं और उनमें से चार लोगों ने टास्क छोड़ दिया, उन चारों में से वो सबसे ज्यादा मुझे ही बोलेंगे।”

गौरव के कमेंट्स शगुन को नहीं आए पसंद

शगुन ने कहा वो ऐसे कमेंट्स करते थे- ये तो छोड़ देती है, कमजोर है, ये मत करो। शगुन ने कहा कि उन्हें लगता है कि उनका ये सब बोलना गैर-जरूरी और हतोत्साहित करने वाला होता था। शगुन ने कहा कि उन्हें पहले तो लगता था कि ये कॉम्पटीशन की वजह से एक मजेदार नोकझोंक है, लेकिन बाद में वो इनसे असहज होने लगी थीं। उन्होंने कहा कि गौरव खन्ना के कमेंट्स बाद में थोड़े मतलबी से लगने लगे थे। उन्हें लगने लगा था कि उन्हें औरों से ज्यादा टारगेट किया जा रहा है।

शगुन ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, “मुझे लगता है कि रियलिटी स्पेस में आप अपना दूसरा वर्जन ही बन जाते हो। तो मैं ये नहीं कहूंगी कि शायद वो असल में एकदम ही वैसे हैं जैसे उन्होंने वहां व्यवहार किया है।”

शगुन शर्मा की बात करें तो उन्होंने क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में परी वीरानी का किरदार निभाया था। शो में पहले उनका किरदार निगेटिव था। हालांकि, शो को अलविदा कहने से पहले उनके किरदार को पॉजिटिव दिखाया गया। वहीं, गौरव खन्ना की बात करें तो हाल ही में उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला ने लॉकअप में खुलासा किया कि वो और गौरव तलाक लेने वाले हैं। गौरव खन्ना आकांक्षा से लॉकअप में मिलने भी पहुंचे थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN