Home rss business hindi घरेलू LPG सिलेंडर के रेट आज करें चेक, 1 नवंबर को कमर्शियल...

घरेलू LPG सिलेंडर के रेट आज करें चेक, 1 नवंबर को कमर्शियल हुआ था महंगा

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • LPG Price Today: घरेलू सिलेंडर के रेट आज दिल्ली में यह 942 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये, मुंबरई में 941.50 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये है
  • सितंबर में एक एलपीजी सिलेंडर पर कंपनियों को 184 रुपये का नुकसान हो रहा था
  • नवंबर में नुकसान ₹309 और दिसंबर में ₹370 प्रति सिलेंडर तक पहुंच सकता है

LPG Price Today: दिवाली से पहले ही 1 नवंबर को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम दिल्ली में जहां 10 रुपये बढ़कर 2820 रुपये पर पहुंच गए तो कोलकाता में 17 रुपये महंगा होकर 2971 रुपये पर। गनीमत यह रही कि 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम नहीं बढ़े। आज भी अगर आप इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर घरेलू सिलेंडर के रेट चेक करेंगे तो दिल्ली में यह 942 रुपये , कोलकाता में 968 रुपये, मुंबरई में 941.50 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये पर स्थिर है।

आखिरी बार कब बढ़े थे घरेलू सिलेंडर के दाम

आखिरी बार घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 7 जून 2026 को बढ़े थे। जून में दिल्ली में सिलेंडर 29 रुपये और 8 अप्रैल 2026 को 50 रुपये महंगा हुआ था। यानी इस साल घरेलू सिलेंडर के दाम कुल 79 रुपये बढ़े।

2014 से नवंबर ट्रेंड क्या कहता है?

दिल्ली में 14.2 किलो के नॉन-सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर का दाम नवंबर 2014 में 865 रुपये था। नवंबर 2025 तक यह 853 रुपये पर आ गया और नवंबर 2026 में यह 942 रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान कीमतों में सबसे बड़ा उछाल 2021 से 2023 के बीच देखने को मिला, जब सिलेंडर का दाम 1,100 रुपये के पार पहुंच गया। हालांकि, 2023 और 2024 में लगातार बड़ी कटौती के बाद उपभोक्ताओं को राहत मिली।

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL) के आधिकारिक प्राइस रिकॉर्ड के मुताबिक, घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में पिछले एक दशक में कई बार बदलाव हुआ। कभी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें घटने से सिलेंडर सस्ता हुआ, तो कभी कीमतों में तेजी के कारण घरेलू गैस महंगी हो गई।

नवंबर में किस साल कितनी थी LPG सिलेंडर की कीमत?

दिल्ली में 14.2 किलो के नॉन-सब्सिडी इंडेन LPG सिलेंडर का साल-दर-साल नवंबर प्राइस ट्रेंड इस प्रकार रहा…

साल नवंबर में एलपीजी की कीमत रुपये में
2014 865
2015 545
2016 529.50
2017 742
2018 942.50
2019 681.50
2020 594
2021 899.50
2022 1053
2023 903
2024 803
2025 853
2026 942

स्रोत: इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन

नवंबर 2014 से 2015 के बीच 300 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ था सिलेंडर

मई 2014 में मोदी सरकार केंद्र की सत्ता में आई थी। उस समय नवंबर 2014 में दिल्ली में नॉन-सब्सिडी वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत ₹865 रह गई थी। इसके बाद कीमतों में भारी गिरावट आई। नवंबर 2015 में सिलेंडर का दाम घटकर ₹545 रह गया। नवंबर 2016 में यह और कम होकर ₹529.50 पर आ गया। इस तरह नवंबर 2014 से नवंबर 2016 के बीच सिलेंडर की कीमत ₹335.50 घट गई थी।

LPG सिलेंडर पर घाटा दिसंबर में ₹370 प्रति सिलेंडर तक पहुंचने का अनुमान

एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सरकारी तेल कंपनियों का घाटा लगातार बढ़ रहा है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के डायरेक्टर (फाइनेंस) अनुज जैन ने शनिवार को निवेशकों के साथ बातचीत में बताया था कि सितंबर में एक एलपीजी सिलेंडर पर कंपनियों को 184 रुपये का नुकसान हो रहा था। अक्टूबर में यह बढ़कर 229 रुपये हो गया। अनुमान है कि नवंबर में नुकसान ₹309 और दिसंबर में ₹370 प्रति सिलेंडर तक पहुंच सकता है।

क्या आम लोगों पर पड़ेगा असर?

एलपीजी पर कंपनियों का घाटा बढ़ने का मतलब यह नहीं है कि घरेलू सिलेंडर की कीमत तुरंत बढ़ जाएगी। घरेलू एलपीजी की कीमतों पर सरकारी नीतियों का असर पड़ता है। इसलिए आगे कीमतों में बदलाव इस बात पर निर्भर करेगा कि सरकार क्या फैसला लेती है, सब्सिडी का भुगतान कैसे होता है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा की कीमतें किस दिशा में जाती हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN