Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘घूसखोर पंडित’ विवाद पर फूटा मनोज बाजपेयी का गुस्सा, बोले- मेरी बेटी...

‘घूसखोर पंडित’ विवाद पर फूटा मनोज बाजपेयी का गुस्सा, बोले- मेरी बेटी की फोटो…

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/23/1200x900/mnj_1770385782007_1770385792586_1792771578502_VpV8_039a7bb9-d75e-4d8c-961f-1f9f35d155c0_7v06.jpg

रितेश शाह द्वारा निर्देशित और नीरज पांडे द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म ‘गजब रात’ में दिव्या दत्ता, साकिब सलीम, श्रद्धा दास जैसे कलाकार भी शामिल हैं। यह फिल्म 23 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई।

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। मनोज की इस फिल्म का जब से ऐलान हुआ है, तब से इसके नाम को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। इस फिल्म के टाइटल पर ब्राह्मण समुदाय की भावनाएं आहत करने का आरोप था। नेटफ्लिक्स और फिल्ममेकर्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई थी। नाम को लेकर ये बवाल इतना बढ़ गया था कि मेकर्स को फिल्म से जुड़ा सारा प्रमोशनल कंटेंट सोशल मीडिया से हटाना पड़ा था। ऐसे में अब मनोज ने ऑनलाइन उत्पीड़न के बारे में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कैसे ‘घूसखोर पंडत’ के विवाद को लेकर उनकी फैमिली को क्या-क्या झेलना पड़ा। यहां तक ट्रोल्स ने उनकी छोटी बेटी की तस्वीर शेयर की और आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं।

विवाद के बाद नाम बदलकर ‘गजब रात’ कर दिया

एक्टर मनोज बाजपेयी हाल ही में ‘इंडिया टुडे’ को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान मनोज ने बताया कि इस विवाद ने उन्हें पर्सनली उन्हें कैसे प्रभावित किया। फिल्म, जिसकी घोषणा शुरुआत में ‘घूसखोर पंडित’ के रूप में की गई थी, के शीर्षक पर कड़ा विरोध हुआ। लोगों का दावा था कि इससे ब्राह्मण समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची है। इस विरोध के बाद, फिल्म निर्माताओं ने इसका शीर्षक बदलकर ‘गजब रात’ कर दिया। मनोज ने आगे कहा, ‘पता है, इसने मुझे क्यों प्रभावित किया? क्योंकि वे इसमें मेरे परिवार को ले आए।’

आखिर वह कौन था जिसने ऐसा किया?

अभिनेता ने याद करते हुए बताया कि कैसे सोशल मीडिया पर कुछ अज्ञात लोगों ने अपनी पहचान छिपाकर उनके परिवार को निशाना बनाया। उन्होंने कहा, ‘उन्होंने मेरे परिवार की एक फोटो पोस्ट की और तरह-तरह की बातें कहीं। बस दिक्कत यह थी कि उनके नाम कहीं नहीं थे। आखिर वह कौन था जिसने ऐसा किया? अगर उसका नाम सामने आता, लेकिन जब ऐसे बॉट्स एक्टिव हों और बिना चेहरे और बिना नाम वाले ट्रोल्स हों, तो आप किससे शिकायत करेंगे?’

मेरी छोटी बेटी की तस्वीर पर

मनोज बाजपेयी ने आगे कहा, ‘मैं अपने परिवार को लेकर चिंतित हूं। मेरी छोटी बेटी की तस्वीर सार्वजनिक करना और उसके बारे में तरह-तरह की बातें कहना – वह भी बिना अपना नाम बताने की हिम्मत जुटाए – यह बहुत ही भद्दी हरकत थी। मुझे हर पल ऐसा लग रहा था जैसे मुझ पर हमला हो रहा हो। मैं अपनी लीगल टीम से सलाह ले रहा था। साथ ही, मैं उन नौकरशाहों (ब्यूरोक्रेट्स) से भी बात कर रहा था जो कई सालों से मेरे दोस्त रहे हैं। उन सभी ने मुझसे बस एक ही बात कही, ‘मनोज, इसे इग्नोर करो। अभी के लिए, तुम बस इसे इग्नोर ही कर सकते हो’।’

जानें- कहां और कब रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि इस प्रोजेक्ट के टाइटल पर आपत्ति जताई, क्योंकि उन्हें लगा कि इससे ब्राह्मण समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। मामला तब बढ़ गया, जब इसे लेकर विरोध-प्रदर्शन हुए और कानूनी कार्रवाई भी शुरू हो गई। इस विवाद के बाद, प्रोड्यूसर नीरज पांडे ने फिल्म का मूल शीर्षक हटा दिया और इसका नया नाम ‘गजब रात’ रखा गया। रितेश शाह द्वारा निर्देशित और नीरज पांडे द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म ‘गजब रात’ में दिव्या दत्ता, साकिब सलीम, श्रद्धा दास और अक्षय ओबेरॉय जैसे कलाकार भी शामिल हैं। यह फिल्म 23 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN