Home rss business hindi चक्रवात अर्नब की वजह से रेल यात्रियों को झटका, 26 ट्रेनें रद्द,...

चक्रवात अर्नब की वजह से रेल यात्रियों को झटका, 26 ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों के संचालन में किया गया बदलाव

2
0

Source :- KHABAR INDIA TV

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के संभावित प्रभाव को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए कई ट्रेनों रद्द करने और कुछ ट्रेनों के संचालन में बदलाव करने का फैसला किया है। रेलवे 27 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 के बीच अलग-अलग तारीखों पर कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र की कई ट्रेनें प्रभावित

रेलवे के इस फैसले का असर ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र के बीच चलने वाली कई ट्रेनों पर पड़ेगा। विशाखापट्टनम, भुवनेश्वर, संबलपुर, राउरकेला, कोरापुट, जगदलपुर, रायगड़ा, हावड़ा, सिकंदराबाद और पुणे जैसे शहरों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है।

रेलवे ने इसके अलावा 4 और पैसेंजर ट्रेनों को भी रद्द करने की घोषणा की है। इनमें भुवनेश्वर-ब्रह्मपुर, कटक-पलासा और पारादीप-कटक के बीच चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं। विशाखापट्टनम-किरंडुल एक्सप्रेस और राउरकेला-जगदलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों का परिचालन कई दिनों तक बंद रहेगा।

रद्द की गई ट्रेनें

  1. ट्रेन नंबर- 18515 और 18516: विशाखापट्टनम-किरंदुल एक्सप्रेस और किरंडुल-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस 29 अक्टूबर से 4 नवंबर तक रद्द रहेंगी।
  2. ट्रेन नंबर-18107: राउरकेला-जगदलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 29 अक्टूबर से 4 नवंबर तक रद्द रहेगी।
  3. ट्रेन नंबर- 18108: जगदलपुर-राउरकेला इंटरसिटी एक्सप्रेस 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक रद्द रहेगी।
  4. ट्रेन नंबर- 18005: हावड़ा-जगदलपुर समलेश्वरी एक्सप्रेस 27 से 30 अक्टूबर तक रद्द रहेगी।
  5. ट्रेन नंबर- 18006: जगदलपुर-हावड़ा समलेश्वरी एक्सप्रेस 28 से 31 अक्टूबर तक रद्द रहेगी।

विशाखापत्तनम और कोरापुट के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, इन ट्रेनों का परिचालन भी निर्धारित तारीखों पर रद्द रहेगा।

  1. ट्रेन नंबर- 58538, विशाखापत्तनम-कोरापुट पैसेंजर 27 से 30 अक्टूबर तक रद्द रहेगी। 
  2. ट्रेन नंबर- 58537, कोरापुट-विशाखापत्तनम पैसेंजर 28 से 31 अक्टूबर तक रद्द रहेगी। 
  3. ट्रेन नंबर- 18512, विशाखापट्टनम-कोरापुट एक्सप्रेस 30 अक्टूबर को रद्द रहेगी। 
  4. ट्रेन नंबर- 18511, कोरापुट-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस 31 अक्टूबर को रद्द रहेगी। 
  5. ट्रेन नंबर- 58501 और 58502, विशाखापट्टनम-किरंदुल और किरंदुल-विशाखापट्टनम पैसेंजर ट्रेनें 27 से 30 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी।

रेलवे की लिस्ट में कई लंबी दूरी की ट्रेनें भी शामिल हैं, जो ओडिशा को दूसरे राज्यों से जोड़ती हैं। 

  1. ट्रेन नंबर- 12703, हावड़ा-सिकंदराबाद फलकनुमा एक्सप्रेस 29 अक्टूबर को रद्द रहेगी। 
  2. ट्रेन नंबर- 17015, भुवनेश्वर न्यू-सिकंदराबाद विशाखा एक्सप्रेस 29 अक्टूबर को रद्द रहेगी। 
  3. ट्रेन नंबर- 20809, संबलपुर-नांदेड़ नागावली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 30 अक्टूबर को रद्द रहेगी। 
  4. ट्रेन नंबर- 22881, पुणे-भुवनेश्वर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 29 अक्टूबर को रद्द रहेगी। 
  5. ट्रेन नंबर- 17244, रायगड़ा-गुंटूर एक्सप्रेस 28 अक्टूबर को रद्द रहेगी। 

27 अक्टूबर को रद्द रहने वाली ट्रेनें

  1. ट्रेन नंबर- 20810, नांदेड़-संबलपुर नागावली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 27 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
  2. ट्रेन नंबर- 17016, सिकंदराबाद-भुवनेश्वर न्यू विशाखा एक्सप्रेस 27 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
  3. ट्रेन नंबर- 12704, सिकंदराबाद-हावड़ा फलकनुमा एक्सप्रेस 27 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
  4. ट्रेन नंबर- 22882, भुवनेश्वर-पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेस 27 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
  5. ट्रेन नंबर- 17243, गुंटूर-रायगड़ा एक्सप्रेस 27 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

चक्रवाती तूफान के मद्देनजर हीराखंड एक्सप्रेस के संचालन में भी बदलाव किया गया है।

  1. ट्रेन नंबर- 18447, भुवनेश्वर-जगदलपुर हीराखंड एक्सप्रेस 27 से 30 अक्टूबर तक जगदलपुर के बजाय रायगड़ा में अपनी यात्रा समाप्त करेगी। इसका मतलब है कि इन तारीखों में ट्रेन रायगड़ा से आगे जगदलपुर तक नहीं जाएगी।
  2. ट्रेन नंबर 18448, जगदलपुर-भुवनेश्वर हीराखंड एक्सप्रेस 28 से 31 अक्टूबर तक जगदलपुर के बजाय रायगड़ा से अपनी यात्रा शुरू करेगी। ऐसे में यात्रियों को रायगड़ा स्टेशन से ट्रेन पकड़नी होगी।

रेलवे ने 27 अक्टूबर को जारी एक अन्य सूचना में 4 और पैसेंजर ट्रेन सेवाओं को भी रद्द करने की जानकारी दी है। ये ट्रेनें 28 और 29 अक्टूबर को प्रभावित रहेंगी।

  1. ट्रेन नंबर- 58406/58405, पारादीप-कटक-पारादीप पैसेंजर 28 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
  2. ट्रेन नंबर- 68411/68412, भुवनेश्वर-ब्रह्मपुर-भुवनेश्वर मेमू ट्रेन 28 अक्टूबर को रद्द रहेगी। 
  3. ट्रेन नंबर- 68445, कटक-पलासा मेमू ट्रेन 28 अक्टूबर को रद्द रहेगी। 
  4. ट्रेन नंबर- 68446,पलासा-कटक मेमू ट्रेन 29 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें। इसके लिए यात्री नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम यानी NTES या हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर सकते हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे बिना जानकारी प्राप्त किए स्टेशन के लिए रवाना न हों।

ओडिशा से शुभम कुमार की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें

4 नवंबर से शुरू होगी सांतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस, यूपी-बिहार समेत 5 राज्यों को मिलेगा फायदा, चेक करें पूरा रूट और टाइम टेबल

SOURCE : KHABAR INDIA TV