Home LIFESTYLE NEWS HINDI चना दाल पीसकर बनाएं फूली-फूली और खस्ता पूड़ियां, बच्चों को टिफिन में...

चना दाल पीसकर बनाएं फूली-फूली और खस्ता पूड़ियां, बच्चों को टिफिन में आएगा पसंद, नोट करें रेसिपी

5
0

Source :- INDIATV NEWS

सुबह में बच्चों को स्कूल भेजनी की जल्दीबाजी में कई बार पेरेंट्स को समझ ही नहीं आता कि टिफिन में बच्चों को ऐसा क्या दें जो खाने में स्वादिष्ट हो और बच्चों को पसंद भी आए। अगर आप भी ऑप्शन ढूंढ रहे हैं तो चने की दाल की खस्ता पूड़ियां एक बेहतरीन ऑप्शन है। साधारण पूड़ियों से अलग ये पूड़ियां ऊपर से बेहद खस्ता और अंदर से फूली-फूली व नरम बनती हैं। बच्चे इन्हें बड़े चाव से खाते हैं और यह टिफिन में लंबे समय तक नरम बनी रहती हैं। यहां हम आपके लिए चना दाल की पूड़ी की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। 

बनाने का तरीका

  1. सबसे पहले चने को अच्छी तरह धो लें और इसे पानी में भिगोकर रातभर छोड़ दें। फिर सुबह इसका पानी हटा दें और फिर चने को बारीक पीस लें। पीसते समय में इसमें लहसुन की कुछ कलियां और साबूत लाल मिर्च भी डालें। 
  2. इसे पीसने के बाद एक बर्तन में इसे निकाल लें। फिर इसमें जीरा, धनिया पत्ता, थोड़ा सा नमक, हल्दी पाउडर डालें और इसे अच्छी तरह मिक्स कर लें। 
  3. इसके बाद इसी में 2 कप आटा डालें और अच्छी तरह आटे को गूंथ लें। फिर इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
  4. इसके बाद लोइयां तोड़े और पतली पतली पूड़ियां बेल लें। 
  5. अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और पूड़ियों को तल लें। ये खाने में स्वादिष्ट होने के साथ साथ बच्चों के टिफिन के लिए भी परफेक्ट ऑप्शन है। 
  6. आप इसे ट्रैवल करते समय भी इसे रख सकते हैं। ये 4 दिनों तक खराब नहीं होगी।

चना दाल की पूड़ी क्यों है बच्चों के लिए परफेक्ट ऑप्शन

ना दाल प्लांट-आधारित प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है, जो बच्चों की मांसपेशियों के विकास और फिजिकल ग्रोथ के लिए बहुत जरूरी है।

चना दाल में कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं, जो बच्चों को लंबे समय तक एनर्जेटिक रखते हैं ताकि वे स्कूल और खेलकूद में एक्टिव रह सकें।

चना दाल में भरपूर मात्रा में डाइटरी फाइबर होता है, जो बच्चों के पाचन तंत्र को मजबूत रखता है और कब्ज जैसी समस्याओं से बचाता है।

मैश की हुई चना दाल और मसालों के साथ बनने के कारण यह बच्चों का पेट लंबे समय तक भरा रखती है, जिससे बार-बार अनहेल्दी जंक फूड खाने की इच्छा नहीं होती।

SOURCE : INDIATV NEWS