Source :- LIVE HINDUSTAN
Jio अपना एक और काम का चश्मा लेकर आ गया है, जिसे Jio AI Glasses नाम दिया गया है। इस चश्मे से यूजर फोन निकाले बिना ही UPI पेमेंट कर पाएगा, कॉलिंग कर पाएंगा और फोटो भी खींच सकेगा। चलिए डिटेल में बताते हैं इस प्रोडक्ट के बारे में
रिलायंस जियो ने जियो AI ग्लास (Jio AI Glasses) को घोषणा कर दी है। जियो AI ग्लास को इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2026 में शोकेस किया गया था। ये जियो के स्मार्ट ग्लास का नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल है, जिसे ग्राहकों की जिंदगी को ज्यादा सुविधाजनक बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी का कहना है कि जियो AI ग्लास यूजर्स को तीन काम करने की सुविधा देगा, जिससे उनकी जिंदगी बहुत आसान हो जाएगी, जैसे कि UPI पेमेंट करना, लाइव लैंग्वेज ट्रांसलेशन करना और चलते-फिरते लाइव क्रिकेट कमेंट्री के साथ क्रिकेट मैच से जुड़े रहना। चलिए डिटेल में बताते हैं Jio AI Glasses के बारे में सबकुछ…
सम्बंधित सुझाव
Jio AI Glasses में ‘स्कैन एंड पे’ फीचर के साथ UPI सपोर्ट मिलेगा
रिलायंस जियो ने कहा है कि यूजर्स सिर्फ QR कोड को देखकर और वॉयस कमांड देकर सीधे जियो AI ग्लास से पेमेंट कर सकेंगे। इसमें AI वॉयस असिस्टेंट और कई भारतीय भाषाओं का सपोर्ट भी होगा। कंपनी का कहना है कि यह लोगों के लिए बेहद काम का प्रोडक्ट साबित हो सकता है। जियो के नए AI ग्लास, लाइव ट्रांसलेशन, AI नोट-टेकिंग और लाइव क्रिकेट कमेंट्री को भी सपोर्ट कर सकेंगे।
हालांकि, इसकी सबसे खास बात स्मार्ट ग्लास के जरिए ‘स्कैन एंड पे’ (Scan and Pay) की सुविधा है। नियमों के मुताबिक, इन ग्लास से एक बार में ज्यादा से ज्यादा 5,000 रुपये का पेमेंट किया जा सकता है और महीने की लिमिट 15,000 रुपये है। ये नियम Jio ने नहीं बनाए हैं, बल्कि ये UPI सर्कल के नियमों के अनुसार हैं।
AI संभालेगा पूरा ट्रांसलेशन
Jio AI ग्लास का एक और अहम फीचर ‘लाइव ट्रांसलेशन’ (Live Translation) है। लाइव ट्रांसलेशन से अलग-अलग भाषाएं बोलने वाले दो लोग इस डिवाइस की मदद से एक-दूसरे को समझ सकेंगे। आप अपनी भाषा में बात कर सकते हैं और दूसरा व्यक्ति अपनी भाषा में बात कर सकता है। एआई फुल ट्रांसलेशन को संभालेगा।
Jio AI glasses और क्या-क्या कर सकते हैं
1. बिना हाथ लगाए फोटो और वीडियो लेना
JioFrames, जो Jio के कैमरे वाले स्मार्ट चश्मे हैं, यूजर को बिना स्मार्टफोन पकड़े HD क्वालिटी में फोटो लेने और वीडियो रिकॉर्ड करने की सुविधा देते हैं। ये रियल-टाइम वीडियो लाइव स्ट्रीमिंग को भी सपोर्ट करते हैं, जिससे यूजर जो कुछ भी देख रहे हैं, उसे इवेंट के दौरान ही सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं।
सम्बंधित सुझाव
2. रियल-टाइम में 12 भाषाओं का ट्रांसलेशन
इन चश्मों को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यूजर अलग-अलग भाषाओं के बीच भी बातचीत कर सकें। यूजर साइन, मेनू या प्रोडक्ट को देखकर तुरंत ट्रांसलेशन पा सकते हैं; इसमें वॉयस और टेक्स्ट इंटरप्रिटेशन की सुविधा है, जिससे यात्रा, शॉपिंग और नई जगहों को एक्सप्लोर करना आसान हो जाता है।
3. कॉल करना और म्यूजिक सुनना
यूजर कॉल कर सकते हैं और उठा सकते हैं, म्यूजिक सुन सकते हैं और वॉयस-असिस्टेंट के जवाब सुन सकते हैं, साथ ही अपने आस-पास की आवाजों के प्रति भी जागरूक रह सकते हैं।
4. वॉयस कमांड से AI की मदद लेना
ये डिवाइस Jio के वॉयस AI असिस्टेंट पर आधारित हैं। यूजर “Hello Jio” कहकर इसे एक्टिवेट कर सकते हैं और फिर वॉयस कमांड दे सकते हैं, जिससे बार-बार फोन उठाने की जरूरत नहीं पड़ती।
5. सीखने और रिसर्च के लिए AI का इस्तेमाल
JioFrames बिना हाथ लगाए सीखने में मदद करने वाले असिस्टेंट के तौर पर काम कर सकते हैं, जो यूजर को स्टडी मटेरियल, रिसर्च से जुड़े सवालों और मुश्किल समस्याओं को हल करने में मदद करते हैं। AI बोलकर जवाब दे सकता है, जिससे यूजर बार-बार ऐप बदलने या फोन की स्क्रीन देखें बिना पढ़ सकते हैं, रिसर्च कर सकते हैं और रिविजन कर सकते हैं।
6. फिटनेस ट्रैक करना और वेलनेस टिप्स पाना
इन चश्मों को हेल्थ और फिटनेस से जुड़ी मदद देने के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें स्टेप काउंट और वेलनेस टिप्स शामिल हैं। यूजर बिना मेनू नेविगेट किए या स्क्रीन से इंटरैक्ट किए वॉयस कमांड के जरिए जानकारी मांग सकते हैं।
7. मीटिंग, टास्क और रिमाइंडर मैनेज करना
जियो का वॉयस AI यूजर को उनके शेड्यूल को मैनेज करने में मदद करता है, जिसमें मीटिंग मैनेज करना, टास्क सेट करना और रिमाइंडर देना जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
8. JioRealityOS डिवाइस को पावर देगा
ये नए वियरेबल्स JioRealityOS पर चलेंगे। यह कंपनी का सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म है जिसे रोजमर्रा के डिवाइस में AI क्षमताएं लाने के लिए बनाया गया है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



