Source :- LIVE HINDUSTAN
NASA के अगले मून मिशन्स के लिए डिवेलप किए जा रहे स्पेससूट में लग्जरी फैशन ब्रैंड Prada की टेक एक्सपर्टीज का इस्तेमाल किया जा रहा है। Axiom Space के साथ मिलकर कंपनी एडवांस्ड स्पेस सूट बना रही है।
महंगे अंतरिक्ष मिशन्स और लग्जरी फैशन की दुनिया आमतौर पर एक-दूसरे से बिल्कुल अलग मानी जाती हैं, लेकिन अब यह तस्वीर बदलती दिखाई दे रही है। दुनिया के सबसे लोकप्रिय फैशन ब्रैंड्स में से एक Prada का नाम NASA के अगले मून मिशन्स से जुड़ गया है। सामने आया है कि भविष्य में चांद पर जाने वाले अंतरिक्ष यात्री ऐसे स्पेससूट पहन सकते हैं, जिनके डिवेलपमेंट में Prada की बड़ी भूमिका रही है।
दरअसल, अमेरिकी स्पेस कंपनी Axiom Space और इटली की लग्जरी फैशन कंपनी Prada पिछले कुछ वक्त से मिलकर नई जेनरेशन के स्पेससूट डिवेलप कर रही हैं। हाल ही में दोनों कंपनियों ने एक एडवांस्ड Liquid Cooling and Ventilation Garment (LCVG) डिजाइन किया है। यह वह खास तरह का कपड़ा है जिसे अंतरिक्ष यात्री मेन स्पेससूट के अंदर पहनते हैं और जो उनके शरीर का तापमान बनाए रखने में मदद करता है।
इसलिए महत्वपूर्ण है यह खास ड्रेस
अंतरिक्ष में तापमान नियंत्रण सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। चंद्रमा पर कुछ जगहों पर बहुत ज्यादा गर्मी होती है, जबकि कई क्षेत्र बेहद ठंडे होते हैं। ऐसे माहौल में अंतरिक्ष यात्रियों के शरीर को सुरक्षित तापमान पर बनाए रखना जरूरी होता है और इसी काम के लिए LCVG तैयार किया गया है। इसमें पतली ट्यूब्स का नेटवर्क होता है, जिनमें ठंडा पानी बहता रहता है। इससे शरीर की एक्सट्रा गर्मी बाहर निकलती है और अंतरिक्ष यात्री लंबे समय तक कंफर्टेबल रहकर काम कर पाते हैं।
बता दें, Prada की भूमिका केवल डिजाइन तक सीमित नहीं है। कंपनी की इंजीनियरिंग और टेक्सटाइल एक्सपर्ट्स टीमों ने ऐसे एडवांस्ड मटेरियल और मेकिंग टेक्नोलॉजी पर काम किया है, जो स्पेससूट को ज्यादा मजबूत, कंफर्टेबल और इजी-टू-वियर बना सकें। फैशन इंडस्ट्री में वर्षों का एक्सपीरियंस रखने वाली Prada अब अंतरिक्ष टेक के क्षेत्र में भी अपनी एक्सपर्टीज दिखा रही है।
इस सूट का हिस्सा होगा नया सिस्टम
नया सिस्टम Axiom Space के AxEMU स्पेससूट का हिस्सा बनाया गया है। AxEMU को NASA के Artemis प्रोग्राम के लिए डिवेलप किया जा रहा है। Artemis मिशन की कोशिश इंसानों को दोबारा चंद्रमा पर भेजने और वहां लंबे वक्त तक इंसानों के रहने की नींव रखना है। आने वाले वर्षों में यही स्पेससूट चंद्र सतह पर अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित रख सकते हैं।
हालांकि ‘Prada स्पेससूट’ सुनने में किसी साइंस-फिक्शन फिल्म जैसा लगता है, लेकिन असलियत में इसका फैशन से ज्यादा संबंध साइंस और इंजीनियरिंग से है। NASA के लिए सुरक्षा, भरोसा और परफॉर्मेंस सबसे महत्वपूर्ण हैं। इसलिए Prada का कॉन्ट्रिब्यूशन भी मुख्य रूप से टेक डिवेलपमेंट और एडवांस्ड क्लोदिंग मटीरियल तैयार करने पर फोकस्ड है।
अंतरिक्ष से जुड़ेंगी और भी इंडस्ट्रीज
एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह पार्टनरशिप दिखाती है कि भविष्य की अंतरिक्ष टेक्नोलॉजी केवल एयरोस्पेस कंपनियों तक लिमिटेड नहीं रहेगी। फैशन, टेक्सटाइल, मटेरियल साइंस और इंजीनियरिंग जैसी अलग-अलग इंडस्ट्रीज मिलकर नई टेक्नोलॉजी का विकास कर सकती हैं। यही वजह है कि Prada और Axiom Space की यह पार्टनरशिप दुनिया भर में चर्चा का विषय बनी हुई है।
अगर सब कुछ योजना के हिसाब से चलता है, तो आने वाले Artemis मिशन्स में अंतरिक्ष यात्री ऐसे स्पेससूट पहनते दिखाई दे सकते हैं जिनके डिवेलपमेंट में Prada का योगदान होगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






