Source :- LIVE HINDUSTAN
10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग, 15W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग, LED डिस्प्ले और मल्टी-डिवाइस चार्जिंग के साथ LYNE का Power Bank भारत में लॉन्च हो गया है। इसकी कीमत 2000 रुपए से कम रखी गई है।
स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। ऐसे में फोन की बैटरी खत्म होना कई बार बड़ी परेशानी बन जाता है। यही वजह है कि पावर बैंक की मांग लगातार बढ़ रही है। खासकर ऐसे पावर बैंक जो कम कीमत में ज्यादा फीचर्स ऑफर करें। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए LYNE Originals ने भारतीय बाजार में अपना नया Startup 87 Power Bank (PowerBox 29 Pro) लॉन्च कर दिया है। इसमें 10,000mAh की बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग, 15W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग और एक साथ कई डिवाइस चार्ज करने की सुविधा दी गई है। खास बात यह है कि इसकी कीमत 2000 रुपए से कम रखी गई है। जानिए नए पॉवरबैंक की कीमत:
LYNE Startup 87 Power Bank की कीमत
LYNE Startup 87 Power Bank की कीमत भारतीय बाजार में 1,649 रुपए रखी गई है। कंपनी ने जानकारी दी है कि नया पावर बैंक देशभर के प्रमुख ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध है।
LYNE Startup 87 Power Bank के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
LYNE Startup 87 Power Bank में 10,000mAh की बैटरी दी गई है। इससे स्मार्टफोन को कई बार चार्ज किया जा सकता है और यात्रा के दौरान बैटरी खत्म होने की चिंता कम हो जाती है। नए पावर बैंक की सबसे बड़ी खूबियों में से एक इसका 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। इसकी मदद से यूजर्स अपने स्मार्टफोन, टैबलेट और अन्य डिवाइस को तेजी से चार्ज कर सकते हैं।
LYNE Startup 87 Power Bank में 15W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग फीचर भी दिया गया है। इसका मतलब है कि वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट वाले डिवाइस को बिना केबल लगाए चार्ज किया जा सकता है। इस पावर बैंक में तीन आउटपुट पोर्ट दिए गए हैं और साथ ही वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।
इसकी मदद से यूजर्स एक साथ कई डिवाइस चार्ज कर सकते हैं। यदि आपके पास स्मार्टफोन, ईयरबड्स और स्मार्टवॉच जैसे गैजेट हैं, तो यह फीचर काफी उपयोगी साबित होगा। कई बार पावर बैंक में कितनी बैटरी बची है, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। इस समस्या को दूर करने के लिए कंपनी ने इसमें डिजिटल LED डिस्प्ले दिया है।यह डिस्प्ले रियल-टाइम बैटरी प्रतिशत दिखाता है, जिससे यूजर्स आसानी से जान सकते हैं कि पावर बैंक में कितनी चार्जिंग बाकी है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




