Home LIFESTYLE NEWS HINDI चावल बनाते हुए 1 तेजपत्ता क्यों डालना चाहिए? सिर्फ खुशबू नहीं, ये...

चावल बनाते हुए 1 तेजपत्ता क्यों डालना चाहिए? सिर्फ खुशबू नहीं, ये फायदे भी मिलेंगे!

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

चावल बनाते हुए कुछ लोग एक तेजपत्ता भी जरूर मिलाते हैं। इससे चावलों का स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके और भी फायदे हैं? अगर नहीं, तो चलिए आज जानते हैं कि क्यों चावल बनाते समय दादी-नानी तेजपत्ता डालने की सलाह देती हैं।

चावल भारतीय घरों में रोजाना बनने वाली डिशेज में से एक हैं। दाल-चावल खाने हों या बिरयानी; खिले-खिले चावल हों तो मजा आ ही जाता है। इनका स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए लोग कई तरह के खड़े मसाले एड करते हैं, जिनमें से एक है तेजपत्ता। कई घरों में पुलाव या बिरयानी बनाते हुए चावल में तेजपत्ता जरूर डाला जाता है। इससे चावलों में बहुत ही सौंधी और बढ़िया खुशबू आती है, जिस वजह से डिश का स्वाद भी बढ़ जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चावल में तेजपत्ता डालने से और भी फायदे होते हैं? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं। फायदे ऐसे हैं कि जानने के बाद आप हर बार चावल बनाते हुए तेजपत्ता डालेंगे।

चावल बनाते हुए तेजपत्ता डालने के फायदे

चावल की खुशबू और स्वाद बेहतर होता है

चावल बनाते हुए तेजपत्ता डालने से उनकी खुशबू और स्वाद काफी बढ़ जाता है। दरअसल तेजपत्ता में कुछ प्राकृतिक कंपाउंड मौजूद होते हैं, जो पकने के दौरान चावल में हल्की मसालेदार खुशबू भर देते हैं। इससे चावलों में एक हल्का फ्लेवर भी आता है, जो सादे चावलों को भी टेस्टी बना देता है। खासकर अगर आप बिरयानी या पुलाव के चावल पका रहे हैं या सिंपल जीरा राइस बना रहे हैं, तो तेजपत्ता जरूर डालकर देखें।

पाचन के लिए फायदेमंद हो सकता है तेजपत्ता

पारंपरिक रूप से तेजपत्ता का इस्तेमाल पाचन से जुड़ी परेशानियों के लिए किया जाता है। यही वजह है कि पुलाव या बिरयानी के चावल बनाते हुए एक तेजपत्ता डालने की सलाह दी जाती है। चावल खाने पर पेट में बादी बनती है या भारी खाना खाने वाले हैं, तो एक तेजपत्ता डिश में एड करना अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

तेजपत्ता में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं

तेजपत्ता में कुछ ऐसी नेचुरल कंपाउंड मौजूद होते हैं, जिनमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट्स ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं और ओवरऑल हेल्थ को सपोर्ट करते हैं। अगर आप रोज चावल खाते हैं और उनमें तेजपत्ता डालते हैं, तो शरीर को कुछ फायदे यकीनन मिल सकते हैं।

क्या चावल से आर्सेनिक कम करता है तेजपत्ता?

सोशल मीडिया पर कुछ लोग ये भी दावा करते हैं कि चावल बनाते हुए तेजपत्ता डालने से आर्सेनिक लेवल कम होता है। हालांकि ये पूरी तरह सच नहीं है। अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के अनुसार चावल को अधिक पानी में पकाकर अतिरिक्त पानी निकाल देने से उसमें मौजूद आर्सेनिक की मात्रा 40-60 प्रतिशत तक कम हो सकती है। हालांकि इसका असर चावल की किस्म और पकाने के तरीके पर निर्भर करता है।

चावल बनाते समय तेजपत्ता कैसे डालें?

सबसे पहले चावल को दो से तीन बार साफ पानी की मदद से धो लें। अब इन्हें कुछ देर के लिए भिगोकर रख दें। चावल की मात्रा के अनुसार पानी डालें और एक छोटा सा तेजपत्ता भी एड करें। अब इन्हें सामान्य तरीके से पकने दें। चावल पकने के बाद तेजपत्ता निकाल दें और गरमा-गरम परोसें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN