Home rss business hindi चीनी कंपनियों के शेयरों में बंपर तेजी, धामपुर शुगर 13% तक उछला;...

चीनी कंपनियों के शेयरों में बंपर तेजी, धामपुर शुगर 13% तक उछला; रेणुका और उत्तम शुगर में भी 9% से ज्यादा की बढ़त

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Sugar Stocks Surge: आज अधिकतर चीनी कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं
  • पहले देखें किन कंपनियों के शेयरों में कितनी है तेजी और आगे समझेंगे कि इस तेजी की वजह क्या है..

शेयर बाजार में चीनी कंपनियों के शेयरों में गुरुवार को अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार के दौरान धामपुर शुगर का शेयर 12.83 प्रतिशत तक उछल गया। वहीं, श्री रेणुका शुगर्स और उत्तम शुगर के शेयरों में भी 9 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई। आज अधिकतर चीनी कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं। पहले देखें किन कंपनियों के शेयरों में कितनी है तेजी और आगे समझेंगे कि इस तेजी की वजह क्या है…

इन चीनी कंपनियों के शेयरों में रही सबसे ज्यादा तेजी

  • धामपुर शुगर: शेयर 12.83 प्रतिशत चढ़कर 179.55 रुपये पर पहुंच गया।
  • श्री रेणुका शुगर्स: 9.50 प्रतिशत की तेजी के साथ शेयर 18.45 रुपये पर पहुंचा।
  • उत्तम शुगर: शेयर में 9.27 प्रतिशत की बढ़त रही और यह 379 रुपये पर पहुंच गया।
  • द्वारिकेश शुगर: 7.08 प्रतिशत उछलकर 44.50 रुपये पर पहुंचा।
  • बजाज हिंदुस्तान: शेयर में 6.89 प्रतिशत की तेजी रही और भाव 17.07 रुपये हो गया।
  • अवध शुगर: 5.74 प्रतिशत चढ़कर 869 रुपये पर पहुंच गया।
  • धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स: शेयर में 5.45 प्रतिशत की बढ़त रही और यह 147.05 रुपये पर पहुंच गया।
  • डालमिया शुगर: 3.98 प्रतिशत चढ़कर 458.85 रुपये पर पहुंचा।
  • बलरामपुर चीनी: शेयर में 3.36 प्रतिशत की तेजी रही और भाव 632.05 रुपये हो गया।
  • बन्नारी अम्मान: 3.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ शेयर 3,184.80 रुपये पर पहुंचा।
  • EID पैरी: शेयर 2.28 प्रतिशत चढ़कर 664.15 रुपये पर पहुंच गया।
  • त्रिवेणी इंजीनियरिंग: 1.64 प्रतिशत की तेजी के साथ शेयर 232.70 रुपये पर कारोबार करता दिखा।

आज शुगर स्टॉक्स में क्यों है तेजी

शेयर बाजार में चीनी कंपनियों के शेयरों में हलचल की वजह इंडियन शुगर एंड बायो-एनर्जी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (ISMA) के अनुमान है। इसके मुताबिक, 2026-27 सीजन में भारत का शुद्ध चीनी उत्पादन घटकर 2.65 करोड़ टन रह सकता है। पिछले सीजन में यह 2.79 करोड़ टन था।

इस तरह अगले सीजन में चीनी उत्पादन में करीब 14 लाख टन यानी 5 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान है। गन्ने के रकबे में कमी और महाराष्ट्र में चीनी उत्पादन घटने की आशंका इसकी प्रमुख वजह मानी जा रही है।

चीनी उत्पादन में कमी का अनुमान बाजार के लिए अहम है, क्योंकि इससे घरेलू बाजार में चीनी की उपलब्धता पर दबाव पड़ सकता है। ऐसे में चीनी की कीमतों को समर्थन मिलने की संभावना है। इसका फायदा चीनी कंपनियों को मिल सकता है।

(डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN