Source :- LIVE HINDUSTAN
फेस्टिव सीजन में खासतौर से महिलाएं सबसे ज्यादा सुंदर दिखने की होड़ में लगी रहती हैं। ऐसे में यहां हम एक ऐसा हेयरस्टाइल बनाने का तरीका बता रहे हैं जिसे आप पुरानी चूड़ियों का इस्तेमाल करके बना सकती हैं। सीखिए, आसान तरीका-
किसी भी लुक को इंहेंस करने के लिए एक सही तरह का हेयरस्टाइल बनाना बहुत जरूरी होता है। अगर आपने किसी अच्छी और महंगी ड्रेस को पहना है लेकिन आपने बालों को हमेशा की तरह खुला रखा है तो आपका लुक उतना ज्यादा इंहेंस होकर सामने नहीं आएगा जैसा आप चाहती हैं। रोजाना वाले लुक से हटके कुछ अलग लुक पाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप हेयरस्टाइल पर ध्यान दें। गणेश पूजा से फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो गई है और अब कुछ ही दिनों में नवरात्रि का त्योहार आने वाला है। नवरात्रि में ज्यादातर लोग गरबा और डांडिया नाइट जैसे कार्यक्रमों का हिस्सा बनते हैं। ऐसे में सुंदर तरीके से तैयार होने के लिए यहां हम एक बेहतरीन हेयरस्टइल लेकर आए हैं, जिसे आप पुरानी चूड़ियों का इस्तेमाल करके बना सकती हैं। यहां सीखिए कैसे बनाएं ये सुंदर हेयरस्टाइल।
पुरानी चूड़ियों से कैसे बनाएं सुंदर हेयरस्टाइल
1) इस हेयरस्टाइल को बनाने के लिए आपको चाहिए चूड़ियां, टेल कॉम्ब, रब बैंड और बॉब पिन।
2) हेयरस्टाइल बनाने के लिए सबसे पहले बालों को अच्छी तरह से वॉश कर लें। इसके लिए सिर्फ शैंम्पू का ही इस्तेमाल करें और इसके अलावा किसी और चीज को बालों में ना लगाएं।
3) शैम्पू होने के बाद बालों को पूरी तरह से ड्राई कर लें और फिर हेयरस्टाइल बनाने की शुरुआत करें।
4) सबसे पहले अपने बालों को 4 हिस्सों में बांट लें और फिर इन्हें लूज कर्ल्स में कर्ल करें। पूरे बालों में कर्ल हो जाएं तो हेयर स्टाइलिंग करें।
5) सेंटर से कुछ बालों को लें, इसमें सिर्फ क्राउन एरिया के बालों को लिया गया है। आप चाहें तो हाफ बालों को भी ले सकते हैं। बस इन्हें थोड़ा ऊंचाई से लें। आधे बालों को इकट्ठा करके चोटी की रबर लगाएं।
6) अब पहली चूड़ी को चोटी पर लगाएं। अब चूड़ी के अंदर वाले हिस्से पर दूसरी चूड़ी को रखें। अब दोनों चूड़ी के सेंटर में से बालों को निकालें।
7) अब इसी स्टेप को कम से कम 4 से 5 चूड़ियों के साथ रिपीट करें। अगर बाल लंबे हैं तो आप ज्यादा चूड़ियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
8) सभी चूड़ियां जब बालों में अच्छी तरह से लग जाएं तो नीचे से एक रबर के साथ बालों को बांध दें।
9) इस वीडियो में कश्मीरी चूड़ियों का इस्तेमाल किया गया है। आप ड्रेस के मुताबिक रंग बिरंगी चूड़ी से हेयर स्टाइल बना सकते हैं, या फिर लटकन वाले कंगन का इस्तेमाल करके सुंदर हेयरस्टाइल बना सकते हैं।
10) लास्ट में हेयरस्टाइल को सुंदर बनाने के लिए आप एक छोटी लटकन या ब्रोच का इस्तेमाल कर सकते हैं।
सिल्की बाल वाले क्या करें
अगर आपके बाल बहुत ज्यादा सिल्की हैं तो इस हेयरस्टाइल को बनाने से पहले कुछ स्टेप्स को अपनाएं।
- सिल्की बाल वाले बालों पर ड्राई शैम्पू
या सी सॉल्ट स्प्रे छिड़कें। यह तुरंत स्मूदनेस हटाकर बालों को रफ ग्रिप देता है।
- कंघी को बालों की जड़ों की तरफ उल्टा यानी नीचे से ऊपर की ओर चलाना भी बालों को रफ बनाने का काम करता है। इससे बालों में घनापन और अच्छा बेस मिलता है।
- आप क्रिम्पिंग मशीन का इस्तेमाल करके भी हेयरस्टाइल बना सकते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




