Source :- KHABAR INDIA TV
छठ पूजा के लिए घर जाने वाले लोगों की संख्या इस समय चरम पर है। इन दिनों देश के तमाम बड़े रेलवे स्टेशनों पर भारी संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं और अपने गंतव्य तक जाने वाली ट्रेनों में सवार हो रहे हैं। अगले 2-3 दिनों तक यात्रियों की संख्या यूं ही बनी रहने की संभावना है। भारतीय रेल जरूरत के आधार पर लगातार नई-नई स्पेशल ट्रेनें चला रही है, ताकि इस बड़े पर्व के मौके पर घर जाने वाले ज्यादा से ज्यादा लोगों को सुविधाजनक और आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान किया जा सके। इस सिलसिले में दिल्ली से पटना और मुंबई से दानापुर एवं रक्सौल के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने की नई घोषणा हुई है।
नई दिल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन
भारतीय रेल नई दिल्ली से पटना के राजेंद्र नगर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही है। ट्रेन नंबर- 02310, नई दिल्ली-राजेंद्र नगर स्पेशल ट्रेन 12, 14, 16, 19 और 21 नवंबर को नई दिल्ली से शाम 19:00 बजे प्रस्थान करेगी और दोपहर 14:00 बजे राजेंद्र नगर पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन नंबर- 02309, राजेंद्र नगर-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 11, 13, 15, 18 और 20 नवंबर को रात 20:10 बजे प्रस्थान करेगी और दोपहर 15:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। ये स्पेशल ट्रेन गोविंदपुरी (कानपुर), प्रयागराज जंक्शन, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर और पटना रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।
लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दानापुर स्पेशल ट्रेन
एक स्पेशल ट्रेन मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दानापुर तक चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर- 01035, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दानापुर स्पेशल ट्रेन 11 नवंबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रात 23:55 बजे प्रस्थान करेगी और 13 नवंबर को सुबह 10:30 बजे दानापुर पहुंचेगी। ये ट्रेन ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।
लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रक्सौल स्पेशल ट्रेन
एक स्पेशल ट्रेन मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रक्सौल तक चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर- 01039, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रक्सौल स्पेशल ट्रेन 11 नवंबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से सुबह 09:00 बजे प्रस्थान करेगी और 13 नवंबर को रात 01:00 बजे रक्सौल पहुंचेगी। ये स्पेशल ट्रेन ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और बैरगनिया रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।
इन स्पेशल ट्रेनों की बाकी किसी भी तरह की जानकारी के लिए आप भारतीय रेल की हेल्पलाइन नंबर 139 पर फोन कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा, आप NTES पोर्टल पर जाकर भी इन ट्रेनों की सारी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
अब नए नंबरों से चलेंगी ये 24 ट्रेनें, जनवरी 2027 से बदल जाएंगे नियम- चेक करें पूरी लिस्ट
SOURCE : KHABAR INDIA TV




