Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार छठ से पहले खेसारी लाल यादव की सरकार से अपील, बोले- थोड़ा...

छठ से पहले खेसारी लाल यादव की सरकार से अपील, बोले- थोड़ा सा हम बिहारियों का ध्यान रख लीजिए

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/31/1200x900/Khesari_1793452397824_FX2X_1793452404348_ENEl_c7c08434-6870-4340-add4-77e5095a0f58_eiW4.jpg

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने सरकार से अपील की है कि बिहार और यूपी वालों के लिए छठ पर एक स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की जाए।

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने छठ पूजा से कुछ वक्त पहले बिहार और केंद्र सरकार से अपील की है कि लोगों की वापस उनके घर लौटने में मदद करें। यूपी और बिहार की एक बड़ी आबादी काम की तलाश में पंजाब, हरियाणा, बंगाल और महाराष्ट्र जाती है, लेकिन छठ पर वापस लौटना उनके लिए किसी जंग से कम नहीं होता है। क्योंकि हवाई जहाज की टिकटें आम आदमी अफॉर्ड नहीं कर सकता और ट्रेन की टिकटें मिलती नहीं हैं। खेसारी लाल यादव ने छठ पूजा से पहले यही मुद्दा उठाया है और सरकार से अपील की है कि हर बड़े राज्य या शहर से अगर एक स्पेशल ट्रेन बिहार के लिए चला दी जाए, तो बिहारियों पर बड़ी मेहरबानी होगी।

खेसारी लाल यादव ने उठाया यह मुद्दा

खेसारी लाल यादव ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में खेसारी लाल यादव ने कहा, “प्रणाम। हम खेसारी लाल यादव, आप सबके बेटा, आप सबके भाई। बस एक ही विनती है अपनी भारत सरकार से और रेलवे से, कि प्लीज… हमारे लिए हमारी छठ पूजा हमारी धड़कन है, हमारी मां है। बहुत से लोग परेशान हैं टिकट को लेकर, और मैं बस आपसे विनती ही कर सकता हूं। आज तो बिहार में भी आपकी ही सरकार है और भारत में भी आपकी ही सरकार है। अब तो केंद्र में भी आप हो और बिहार में भी आप हो, तो अब तो मुझे लगता है कि आपके लिए बहुत आसान होगा।”

‘मैं समझ सकता हूं कि आपकी प्रॉब्लम है’

खेसारी लाल यादव ने अपील की है कि लोग टिकटों को लेकर बहुत परेशान हैं। उन्होंने अपने इंस्टा लाइव वीडियो में कहा, “तो जहां से भी है, चाहे वो पंजाब हो, दिल्ली हो, हरियाणा हो या कलकत्ता हो, गुजरात या मुंबई जहां कहीं भी हमारे बिहार या यूपी के लोग हैं, वो बहुत परेशान हैं टिकट को लेकर। क्योंकि फ्लाइट की जो टिकट है आज वो 40 हजार, 50 हजार 35 हजार पहुंच गई है… मैं समझ सकता हूं कि आप लोगों की भी प्रॉब्लम है। इसलिए मैं इंडिया में या कहीं पर भी जो फ्लाइट कंपनी हैं उनके मालिक के लिए मैं नहीं बोल सकता, क्योंकि आपका बिजनेस है।”

थोड़ा सा हम बिहारियों का ध्यान रख लीजिए

भोजपुरी सुपरस्टार ने अपने वीडियो में कहा, “बिहार सरकार से और केंद्र सरकार से सिर्फ विनती कर सकता हूं कि एक राज्य के मालिक हैं आप। राजा हैं आप हम प्रजा के, आपको लोगों ने बनाया है राजा। तो बस एक विनती है कि एक स्पेशल ट्रेन चला दीजिए। हर राज्य से बिहार, यूपी, झारखंड के लिए एक ट्रेन स्पेशल चला दीजिए, ताकि जो श्रद्धालु हैं, जो छठी मैया से प्रेम करते हैं, छठी मैया जिनके दिल में है, उनके लिए थोड़ा सा आसान हो जाए अपने परिवार से मिलने के लिए, अपनी मां का आशीर्वाद लेने के लिए, अपने गांव आने के लिए। लोग बहुत ज्यादा परेशान हो रहे हैं। तो प्लीज.. मैं बिहार सरकार से भी यही कह रहा हूं कि आप हम सब पर थोड़ा रहम कीजिए। हम सभी के इमोशन्स को समझिए। थोड़ा सा हम बिहारियों का ध्यान रख लीजिए।”

SOURCE : LIVE HINDUSTAN