Home rss world hindi जंग में धोखा देंगे एलन मस्क? यूक्रेन में स्टारलिंक की स्पीड घटा...

जंग में धोखा देंगे एलन मस्क? यूक्रेन में स्टारलिंक की स्पीड घटा दी, भड़क गए जेलेंस्की

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

यूक्रेन की तरफ से लगाए गए आरोपों को लेकर एलन मस्क ने सफाई दी है। उन्होंने एक्स पर कहा कि सैन्य-ग्रेड सेवा स्टारशील्ड का नियंत्रण सीधे अमेरिकी रक्षा मंत्रालय और राष्ट्रपति के हाथों में है।

एलन मस्क की कंपनी अपनी सैटेलाइट आधारित इंटरनेट सर्विस स्टारलिंक (Starlink) को भारत में लॉन्च करने के लिए काफी दिलचस्पी दिखा रही है। यही कारण है कि मस्क ने मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो (Jio) को लेकर कई विवादित बयान दिए। रिलायंस ने भी पलटवार किया। अंबानी की कंपनी ने कहा कि वह कॉम्पिटिशन से नहीं डरती है बल्कि सभी का स्वागत करती है। इसके बाद एलन मस्क के तेवर नरम पड़े और उन्होंने आभार प्रकट किया। दोनों ही कंपनियों के बीच फिलहाल झगड़ा खत्म हो गया है। हालांकि, रूस-यूक्रेन युद्ध में स्टारलिंक की भूमिका पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) द्वारा संचालित स्टारलिंक नेटवर्क ने अचानक ड्रोन उड़ानों की इंटरनेट कनेक्टिविटी स्पीड पर रोक लगा दी। इसका सबसे ज्यादा असर यूक्रेन की सेना के युद्ध अभियान पर देखने को मिला है।

क्या है पूरा विवाद?

मंगलवार की रात को स्टारलिंक ने एक नया प्रतिबंध लागू किया। इसके तहत 160 किमी प्रति घंटे से अधिक गति से उड़ने वाले ड्रोन की इंटरनेट कनेक्टिविटी अचानक बंद हो गई। आपको बता दें कि रूस द्वारा किए जाने वाले कुछ ड्रोन हमलों की गति 300 किमी प्रति घंटे से अधिक होती है। स्टारलिंक की इस गति सीमा के कारण यूक्रेनी सेना रूसी ड्रोनों को हवा में ट्रैक करने और मार गिराने में असमर्थ हो गई। उसी रात रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा ठिकानों पर भारी हमले किए। इसके कारण 6 लाख से अधिक लोग बिना बिजली के रहने को मजबूर हो गए।

यूक्रेन का कहना है कि स्टारलिंक की स्पीड सीमित होने के कारण वे समय पर हवाई हमले की चेतावनी नहीं जारी कर सके। हालांकि बुधवार शाम तक इंटरनेट सेवा पूरी तरह बहाल कर दी गई, लेकिन इसने इस बात को उजागर कर दिया है कि युद्ध में यूक्रेन स्टारलिंक पर कितना निर्भर है।

एलन मस्क और जेलेंस्की के अलग-अलग दावे

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने इस कदम पर कड़ी नाराजगी जताते हुए इसे केवल तकनीकी खराबी मानने से इनकार किया। दूसरी तरफ एलन मस्क ने एक्स पर सफाई देते हुए कहा कि सैन्य-ग्रेड सेवा स्टारशील्ड का नियंत्रण सीधे अमेरिकी रक्षा मंत्रालय और राष्ट्रपति के हाथों में है। उन्होंने कहा कि स्टारलिंक का उपयोग व्यावसायिक और रक्षात्मक कार्यों तक ही सीमित है। इसका उपयोग आक्रामक सैन्य कार्रवाइयों के लिए नहीं किया जा सकता है।

स्टारलिंक पर यूक्रेन की कितनी निर्भरता

स्टारलिंक उपग्रह हाई-स्पीड इंटरनेट सर्विस है। यह एक ऐसी सुविधा जिस पर आधुनिक युद्ध काफी हद तक निर्भर हैं। यूक्रेन भी युद्ध के मैदान में संचार बनाए रखने और प्रभावी ढंग से ड्रोन युद्ध लड़ने के लिए इसी पर निर्भर है। स्टारलिंक का उपयोग करके, यूक्रेन के ड्रोन पारंपरिक रेडियो नेटवर्क की तुलना में कहीं अधिक दूरी से भी अपने ऑपरेटरों से जुड़े रह सकते हैं। इन पर जैमिंग का असर होने की संभावना भी कम होती है।

सैन्य विशेषज्ञों का मानना है कि स्टारलिंक जैसे निजी उपग्रह नेटवर्क पर अत्यधिक निर्भरता ने यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा के सामने एक नई चुनौती खड़ी कर दी है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN