Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/15/1200x900/vinod_khanna_dimpal__1781546911854_1781546915766_6ac4ec29-d9f4-4a45-8c8a-07b3217ead85.jpg

हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं, बल्कि हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार विनोद खन्ना हैं। विनोद की साल 1980 में आई फिल्म ‘प्रेम धर्म’ काफी सुर्खियों में रही थी। इस फिल्म में विनोद के अपोजिट एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया लीड रोल में थीं।

हम अक्सर फिल्मों में इंटीमेट और बोल्ड सीन्स देखते हैं। कई बार इन सीन को करने में हीरो-हीरोइन के पसीने छूट जाते हैं। वहीं, कई सीन्स ऐसे भी रहे हैं, जिनकी बोल्डनेस की वजह से काफी विवाद भी हुए। यही नहीं, सेंसर बोर्ड को भी कई इंटीमेट सीन्स पर कैंची चलानी पड़ी। आज हम आपको 80s के दशक का ऐसा किस्सा बताने जा रहे हैं, जिसमें इंटीमेट सीन के दौरान एक्टर अपने होश खो बैठा था और बाद में एक्ट्रेस को एक बड़ा कदम उठाना पड़ा। चलिए जानते हैं कौन है वो एक्टर और एक्ट्रेस?

ये थी 1980 की वो फिल्म?

हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं, बल्कि हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार विनोद खन्ना हैं। विनोद की साल 1980 में आई फिल्म ‘प्रेम धर्म’ काफी सुर्खियों में रही थी। इस फिल्म में विनोद के अपोजिट एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया लीड रोल में थीं। इनके अलावा मूवी में अनुपम खेर, परेश रावल जैसे कलाकार अहम किरदार में थे।

फिल्म के KISS सीन में बेकाबू हुए विनोद

फिल्म ‘प्रेम धर्म’ के एक सीन को लेकर काफी बवाल मचा था। दरअसल, महेश भट्ट की इस फिल्म में विनोद खन्ना और डिंपल कपाड़िया के बीच एक इंटीमेट सीन शूट किया जा रहा था। ये सीन इंटीमेट होने के साथ ही बेहद इमोशनल भी था। ऐसे में महेश भट्ट ने इस सीन में को और भी ज्यादा रियलिस्टिक बनाने के लिए सेट की सारी लाइट डिम कर दी थी। साथ ही यूनिट को भी दूर जाने के लिए कहा। ऐसे में विनोद ने डिंपल को किस करना शुरू किया। वहीं, सीन पूरा होते ही महेश ने कट बोला लेकिन विनोद ने सुना नहीं और लगातार डिंपल को किस करते रहे। ऐसे में डिंपल को समझ नहीं आया कि आखिर विनोद खन्ना कर क्या रहे हैं। कुछ ही पलों में माहौल और अजीब हो गया। इसे बाद महेश भट्ट जोर-जोर से कट बोलना शुरू किया।

खुद को किया मेकअप रूम में बंद

इस घटना से डिंपल काफी शॉक्ड थीं। उन्हें विनोद खन्ना पर काफी गुस्सा आया। ऐसे में डिंपल सेट से भागकर सीधा मेकअप रूम मे गईं और उन्होंने खुद को अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद महेश भट्ट ने डिंपल से माफी मांगी। वहीं, विनोद खन्ना भी अपनी इस हरकत पर शर्मिंदा थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN