Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार जब शादीशुदा मिथुन चक्रवर्ती को हो गया था श्रीदेवी से प्यार, एक्ट्रेस...

जब शादीशुदा मिथुन चक्रवर्ती को हो गया था श्रीदेवी से प्यार, एक्ट्रेस के मेकअप रूम में करते थे उनका इंतजार

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/25/1200x900/sridevi_and_mithun_1795605099316_VA28_1795605107533_Lozo_ecf4f075-440f-4c11-9226-cdc591857130_ZhvM.jpg

मिथुन चक्रवर्ती को श्रीदेवी से प्यार हो गया था। उन्हें प्यार तब हुआ जब वह पहले से योगीता बाली से शादीशुदा थे। अब एक डायरेक्टर ने दोनों को लेकर शॉकिंग राज खोले हैं।

मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी का नाम एक समय पर काफी सुर्खियों में था। ऐसा कहा जाता है कि दोनों एक-दूसरे के प्यार में थे, लेकिन फिर दोनों की राहें अलग हो गई थीं। अब फिल्मेकर और सिनेमाटोग्राफर लॉरेंस डीसूजा ने दोनों को लेकर बात की और बताया कि कैसे सबको पता था कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। उन्होंने यह भी बताया कि श्रीदेवी से मिलने के लिए मिथुन सेट पर भी आ जाते थे।

सेट पर क्या करती थीं श्रीदेवी

लॉरेंस ने सिद्धार्थ कनन के इंटरव्यू में बताया कि श्रीदेवी वैसे आम तौर पर शूट खत्म करने के बाद खुद में बिजी रहती थीं। वह थोड़ी रिजर्व नेचर की थीं। तब तो मोबाइल फोन तो नहीं होते थे लेकिन दूसरे फोन होते थे और जब वो आता था तब श्रीदेवी बात करने जाती थीं और बहुत फोन आते थे तो हम उन्हें चिढ़ाते भी थे। लॉरेंस ने बताया कि वह खुद मुंह से फोन रिंग की आवाज निकालते थे और श्रीदेवी इधर-उधर देखने लग जाती थीं जिससे सब हंसते थे।

मिथुन सेट पर करते थे श्रीदेवी के लिए फोन

लॉरेंस से फिर पूछा गया कि श्रीदेवी और मिथुन के बीच क्या आपने प्यार देखा तो इस पर वह बोलते हैं कि मिथुन, श्रीदेवी को कॉल करते थे सेट पर। तब श्रीदेवी शूट से चली जाती थीं उनकी फोन कॉल उठाने के लिए और फिर काम पर आतीं। ऐसा कई बार होता था। जब भी श्रीदेवी का फोन बजता वह काम को रोककर बात करने चली जाती थीं।

श्रीदेवी का मेकअप रूम में इंतजार करते थे मिथुन

इसके बाद लॉरेंस से पूछा गया कि क्या मिथुन, श्रीदेवी से मिलने सेट पर आते थे तो वह बोले कि वह शूटिंग सेट पर चले आते थे और श्रीदेवी के मेकअप रूम में इंतजार करते थे।

सबको पता था दोनों के बारे में

लॉरेंस से फिर पूछा गया कि क्या श्रीदेवी इमोशनली इन्वॉल्व थीं तो वह बोले हां और सबको मालूम था और खुल्लम चलता था। उस वक्त मिथुन मैरिड थे।

क्या इन खबरों को सुनकर मिथुन की पत्नी योगीता बाली सेट पर आती थीं तो लॉरेंस बोले, ‘वह कभी नहीं आईं सेट पर।

श्रीदेवी-मिथुन की फिल्में

बता दें कि श्रीदेवी और मिथुन की जोड़ी को ऑस्क्रीन काफी पसंद किया गया था। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया जिसमें जाग उठा इंसान, वतन के रखवाले, वक्त की आवाज और गुरु शामिल है। गुरु कमर्शियल हिट फिल्म थी।

खैर श्रीदेवी ने फिर बोनी कपूर से शादी कर ली थी। दोनों की 2 बेटी हैं जाह्नवी और खुशी कपूर। वहीं 2018 में श्रीदेवी की दुबई में मौत हो गई थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN