Source :- KHABAR INDIATV
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की नजरें सिर्फ टीम को जीत दिलाने पर नहीं, बल्कि दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने पर भी होंगी। दिग्गज तेज गेंदबाज के पास वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी WTC में इतिहास रचने का मौका है। वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन सकते हैं।
दरअसल, भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा। इस मैच में बुमराह 6 विकेट लेते ही भारत की ओर से WTC में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। फिलहाल ये रिकॉर्ड दिग्गज स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन के नाम पर है। अश्विन ने WTC मे 41 टेस्ट मैचों की 78 पारियों में 195 विकेट चटकाए हैं। वहीं, बुमराह 43 WTC टेस्ट मैचों की 81 पारियों में 190 विकेट के साथ दूसरे पायदान पर हैं।
WTC में 200 विकेट पूरे करने के करीब बुमराह
यही नहीं, जसप्रीत बुमराह WTC के इतिहास में 200 विकेट पूरे करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज भी बन सकते हैं। बुमराह को WTC में 200 विकेट के आंकड़े तक पहुंचने के लिए 10 विकेट की जरूरत है। बता दें, बुमराह WTC में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों में शुमार है। टॉप-5 गेंदबाजों की लिस्ट में पहले तीन स्थानों पर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का दबदबा है, जबकि चौथे और 5वें पायदान पर भारतीय गेंदबाज काबिज हैं।
WTC के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
- मिचेल स्टार्क – 249
- पैट कमिंस – 234
- नाथन लियोन – 234
- आर अश्विन – 195
- जसप्रीत बुमराह – 190
- कगिसो रबाडा – 186
बता दें, जसप्रीत बुमराह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में 10वें स्थान पर हैं। बुमराह ने अब तक 53 टेस्ट मैचों की 101 पारियों में 19.93 के गेंदबाजी औसत में 239 विकेट चटकाए हैं। 4 विकेट चटकाते ही बुमराह टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों में पूर्व भारतीय गेंदबाज भगवत चंद्रशेखर से आगे निकल जाएंगे। चंद्रशेखर ने 58 टेस्ट मैचों की 97 पारियों में 242 विकेट झटके थे।
टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
- अनिल कुंबले – 619
- आर अश्विन – 537
- कपिल देव – 434
- हरभजन सिंह – 417
- रवींद्र जडेजा – 356
- इशांत शर्मा – 311
- जहीर खान – 311
- बिशन सिंह बेदी – 266
- भगवत चंद्रशेखर – 242
- जहीर खान – 239
भारत की नजरें जीत पर
गौरतलब है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। भारतीय टीम पहली पारी में रनों का पहाड़ खड़ा करने के बावजूद जीत हासिल नहीं कर पाई थी।टीम इंडिया अब दूसरे टेस्ट मैच में जीत दर्ज करते हुए सीरीज 1-0 से अपने नाम करना चाहेगी।
यह भी पढ़ें:
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने पेश किया अपना रोडमैप, अहमदाबाद को लेकर IOC के सामने रखा विजन
सूर्यकुमार यादव एक, शिवम दुबे गोल्डन डक, जगदीश सुचित ने एक ही ओवर में मचाया तहलका
SOURCE : KHABAR INDIAN TV




