Home LIFESTYLE NEWS HINDI जहरीली हवा से बचाएंगे ये फूड्स! बढ़ते प्रदूषण के बीच रोजाना खाएं...

जहरीली हवा से बचाएंगे ये फूड्स! बढ़ते प्रदूषण के बीच रोजाना खाएं ये 5 तरह की चीजें

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

दिल्ली और आसपास के शहरों में जहरीली होती हवा और प्रदूषण से शरीर को थोड़ा बचाना है और असर तो कम करना है तो ये 5 फूड्स को रोजाना खाना शुरू कर दें। न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन ने इंस्टाग्राम पर ये 5 फूड्स शेयर किए हैं।

दिल्ली के साथ ही आसपास के शहरों की हवा बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच चुकी हैं। ऐसे में सेहत के ऊपर खतरा मंडरा रहा है। केवल फेफड़ें ही नहीं बल्कि ये प्रदूषण दिल, दिमाग और तमाम दूसरी बीमारियों को पैदा कर रही है। एंडोक्राइन डिस्टर्बेंस से लेकर मेटाबॉलिक डिसऑर्डर तक की समस्या हो रही है। जिससे ना केवल हार्मोन बिगड़ रहे बल्कि डायबिटीज, इंसुलिन रेजिस्टेंस, मोटापे जैसी समस्या घेर रही। प्रदूषण की मार से बचने के लिए रोजाना के फूड में ये 5 चीजें जरूर शामिल करें। न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन ने 5 फूड्स को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जो शरीर को प्रदूषित हवा से लड़ने में मदद करेंगे। नोट कर लें ये फूड्स।

आंवला

आंवला को सुपरफूड बोला जाता है। विटामिन सी से लोडेड होने के साथ ही इसमे पॉलीफेनॉल्स होते हैं जो नुकसानदायक फ्री रेडिकल्स को न्यूट्रलाइज करने में मदद करके फेफड़ों के एंटीऑक्सीडेंट डिफेंस सिस्टम को सपोर्ट करता है। हर रोज एक से दो ताजे आंवले खाएं या फिर इन आंवलों से बनी ताजी घर में बनी चटनी खाएं।

पंपकिन सीड्स

अपने खानपान में पंपकिन सीड्स को भी जरूर शामिल करें। पंपकिन सीड्स में जिंक होता है जो इम्यून सेल फंक्शन को सपोर्ट करता है और सांस की नलियों के आसपास प्रोटेक्टिव लाइनिंग को मेंटेन रखता है। हर दिन हल्का सा रोस्ट करके एक से दो चम्मच पंपकिन सीड्स खाने से ये पलूशन से कमजोर हो रही इम्यूनिटी को बचाता है।

शकरकंद

शकरकंद में विटामिन ए बीटा कैरोटीन की मात्रा काफी ज्यादा हाई होती है और ये स्वीट पोटैटो सांस की नलियों और एयरवेज को मजबूत बनाता है। रोजाना करीब 100 ग्राम घी में पके हुए शकरकंद को खाने से ये नाक और फेफड़ों की लाइनिंग को प्रोटेक्ट करता है।

बादाम या सनफ्लावर सीड्स

बढ़ते प्रदूषण के दिनों में और आने वाली सर्दियों के लिए आज से ही बादाम खाना शुरू कर दें। मतलब आपको विटामिन ई रिच फूड्स खाने की जरूरत है जिनमे ज्यादा से ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट्स हो और ये आपके सेल्स को डैमेज होने से बचाए। दरअसल, ये एंटीऑक्सीडेंट्स सेल्स की फैटी बाहरी मेम्ब्रेन को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाने में मदद करते हैं। इसलिए रोजाना 8-10 बादाम या दो चम्मच हल्के से रोस्ट सनफ्लावर सीड्स खाएं। सनफ्लावर सीड्स में भी पर्याप्त मात्रा में विटामिन ई होता है जो प्रदूषण से आपको बचाएगा।

एक अंडा या एक ब्राजील नट

प्रदूषण से होने वाली इंफ्लेमेशन को कम करने में सेलेनियम मदद करता है और इसके लिए आप रोजाना एक अंडा या ब्राजील नट रोजाना खाएं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN