Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार जावेद अख्तर ने क्यों लिया X से ब्रेक? लोग बोले- प्लीज नसीर...

जावेद अख्तर ने क्यों लिया X से ब्रेक? लोग बोले- प्लीज नसीर साहब की वजह से..

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/26/1200x900/JaveAkh_1793008307853_odEl_1793008311541_rMH7_874020e3-92ca-48bf-9f9d-6156bfe6ccd3_kqxv.jpg

जावेद अख्तर ने अमिताभ बच्चन के बाद अब सोशल मीडिया से कुछ दिन का ब्रेक लेने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि वह कुछ दिन पॉजिटिव चीजों को वक्त देना चाहते हैं।

जावेद अख्तर ने क्यों कहा- कुछ दिनों का ब्रेक ले रहा हूं, ताकि कुछ पॉजिटिव काम कर सकूं।

जावेद अख्तर ने एक हालिया पोस्ट में ऐलान किया है कि वह कुछ दिन का ब्रेक ले रहे हैं। लीजेंडरी लिरिक्स राइटर ने लिखा है कि कुछ बेईमान और बेपरवाह लोगों को देखने काफी तनाव देने वाला है। जावेद साहब ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि वह कुछ दिन का ब्रेक लेकर कुछ पॉजिटिव कामों पर फोकस करना चाहते हैं। बता दें कि जावेद अख्तर से पहले हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपनी तबीयत के चलते सोशल मीडिया से कुछ दिनों का ब्रेक लिया था। अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस से माफी मांगते हुए लिखा था कि उन्हें कुछ दिन आराम करने की सलाह दी गई है।

‘..ताकि कुछ पॉजिटिव काम कर सकूं’

जावेद अख्तर की पोस्ट की बात करें तो उन्होंने लिखा, “कुछ दिनों का ब्रेक ले रहा हूं, ताकि कुछ पॉजिटिव काम कर सकूं। वैसे भी, कुछ लोगों को इतना मूर्ख, बेवकूफाना और बेईमानी भरा रवैया देखना बहुत निराशाजनक है। यह बात काफी परेशान करने वाली है कि वे भी हम बाकी लोगों की तरह ही ‘होमो सेपियन्स’ (इंसान) हैं।” जावेद अख्तर की पोस्ट पर लोगों का रिएक्शन मिला-जुला रहा है। एक यूजर ने लिखा- जावेद साहब बेवकूफों पर अपनी ऊर्जा खर्च मत कीजिए। आपको मन की शांति मिले।

कमेंट बॉक्स में लोगों का रिएक्शन

दूसरे ने लिखा- प्लीज नसीर साहब की वजह से नाराज या फ्रस्ट्रेट मत होइए। एक शख्स ने लिख- ये लोग डार्विन की थ्योरी में नहीं मानते हैं सर। इसी तरह के ढेरों कमेंट लोगों ने किए हैं। मालूम हो कि जावेद अख्तर ने हाल ही में रश्मिका मंदाना के एक्सेंट वाली ऑनलाइन डिबेट पर अपना ओपिनियन देते हुए कहा था कि किसकी भाषा ज्यादा बड़ी है यह बहस गलत है। रश्मिका के हिंदी एक्सेंट का मजाक उड़ाए जाने का उन्होंने विरोध किया था। हालांकि जावेद अख्तर ने उन्हें गलती से तमिल एक्ट्रेस कह दिया था, जबकि वह कन्नड़ भाषी हैं।

बाद में जावेद साहब ने मांगी माफी

इसके बाद लोगों ने जावेद अख्तर को ही ट्रोल करना शुरू कर दिया। बाद में जावेद साहब ने इसके लिए माफी मांगी। मालूम हो कि जावेद अख्तर हमेशा से खुद को एक नास्तिक बताते रहे हैं और जब-जब उन्होंने इस्लाम के खिलाफ कुछ कहा है, तब-तब उनकी जबरदस्त ट्रोलिंग होती है। हाल ही में उनकी पत्नी ने बताया कि जावेद अख्तर उनके बार-बार ‘इंशाअल्लाह’ और ‘माशाअल्लाह’ बोलने पर ऐतराज होता है, तो इस पर जावेद अख्तर को भी ट्रोलिंग फेस करनी पड़ी थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN