Home rss world hindi जेनसन हुआंग के धुल गए सारे पाप? Nvidia में दोबारा हुई तीन...

जेनसन हुआंग के धुल गए सारे पाप? Nvidia में दोबारा हुई तीन अहम पदों पर वापसी

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

जेनसन हुआंग की वापसी ऐसे समय हुई है, जब वह चीनी जासूसी से जुड़े विवाद को लेकर जांच के दायरे में हैं। इस मामले में उनके और मेगास्पीड की पूर्व एग्जिक्यूटिव एलिस हुआंग के बीच संबंधों को लेकर आरोप लगाए गए थे।

चीनी जासूसी विवाद में इस्तीफे के महज 2 हफ्ते बाद जेनसेन हुआंग की एनवीडिया में वापसी हुई है। जेनसेन हुआंग को फिर से कंपनी का प्रेसिडेंट, CEO और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का सदस्य बनाया गया है। कंपनी ने सोमवार को इसकी घोषणा की। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने कई दौर की बातचीत और बैठकों के बाद हुआंग की वापसी का फैसला लिया। बोर्ड के मुताबिक, इन बैठकों के दौरान हुआंग की बातों में स्पष्टता और कंपनी का नेतृत्व करने की उनकी क्षमता को लेकर संतुष्टि बनी। कंपनी ने कहा कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। हुआंग की वापसी ऐसे समय हुई है, जब वह चीनी जासूसी से जुड़े विवाद को लेकर जांच के दायरे में हैं। इस मामले में उनके और मेगास्पीड की पूर्व एग्जिक्यूटिव एलिस हुआंग के बीच संबंधों को लेकर आरोप लगे थे।

एनवीडिया के बोर्ड ने अपने बयान में कहा कि जेनसन हुआंग की वापसी का फैसला लेने से पहले अमेरिकी सरकार के सीनियर अधिकारियों से भी इनपुट लिया गया था। इस बातचीत से मिली जानकारी के आधार पर बोर्ड इस नतीजे पर पहुंचा कि हुआंग को दोबारा कंपनी की कमान सौंपने से राष्ट्रीय सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है।

‘एनवीडिया को लीड करने के लिए सही शख्स’

बोर्ड के चेयरमैन हार्वे सी. जोन्स ने कहा कि जेनसेन हुआंग ही एनवीडिया को लीड करने के लिए सही शख्स हैं। उनकी वापसी कंपनी के शेयरधारकों, कर्मचारियों, कारोबारी सहयोगियों और ग्राहकों के हित में है। बोर्ड को हुआंग की नेतृत्व क्षमता पर पूरा भरोसा है और कंपनी की कमान दोबारा संभालने पर उनके साथ काम करने का इंतजार है। हार्वे जोन्स बोर्ड के चेयरमैन बने रहेंगे। उन्होंने अंतरिम CEO के तौर पर जिम्मेदारी संभालने वाली कोलेट क्रेस के काम की भी तारीफ की।

वापसी के बाद जेनसेन हुआंग ने कहा कि दुनिया की सबसे अहम टेक कंपनियों में से एक एनवीडिया का नेतृत्व करना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने इसे नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत का दौर बताया। हुआंग ने कहा कि वह इस जिम्मेदारी को पूरी विनम्रता और नए संकल्प के साथ स्वीकार कर रहे हैं। उन्होंने कंपनी के बोर्ड का भरोसा जताने और पूरी प्रक्रिया के दौरान सोच-विचार करने के लिए आभार जताया।

जेनसेन हुआंग की वापसी पर क्या बोले ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जेनसेन हुआंग की एनवीडिया में वापसी का स्वागत किया है। ट्रंप और हुआंग के बीच उनके राष्ट्रपति कार्यकाल की शुरुआत से ही अच्छे संबंध रहे हैं। चीनी जासूसी के संदिग्ध मामले में हुआंग की भूमिका की अमेरिकी जांच की खबर सामने आने के बाद भी ट्रंप लगातार उनका बचाव करते रहे। उन्होंने कई बार हुआंग की नेतृत्व क्षमता की तारीफ की और कहा कि इस विवाद से उन्होंने बड़ा सबक सीखा है। ट्रंप ने यह भी कहा था कि अगर एनवीडिया का बोर्ड उन्हें दोबारा सीईओ बनाता है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी।

वीकेंड में डोनाल्ड ट्रंप ने बोर्ड से जेनसन हुआंग को फिर से नियुक्त करने की उम्मीद जताई थी। सोमवार को ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने उनकी वापसी पर खुशी जताते हुए कहा कि एनवीडिया के बोर्ड ने सही फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सरकार को नहीं लगता कि हुआंग की वापसी से राष्ट्रीय सुरक्षा को कोई खतरा होगा। साथ ही ट्रंप ने दावा किया कि अधिकारियों के पास ऐसा कोई सबूत नहीं है, जिससे यह साबित हो कि हुआंग ने कोई गैरकानूनी काम किया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN