Home LIFESTYLE NEWS HINDI ‘जेलर 2’ के रजनीकांत जैसा स्वैग चाहिए? जेंट्स इन 5 स्टाइलिंग मिस्टेक्स...

‘जेलर 2’ के रजनीकांत जैसा स्वैग चाहिए? जेंट्स इन 5 स्टाइलिंग मिस्टेक्स से दूर रहें

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

जेलर 2 में रजनीकांत का स्वैग एक बार फिर से लोगों का दिल जीत रहा है। रजनी अन्ना के स्टाइल पर लोग आज भी फिदा हो जाते हैं, अगर आप भी उनकी तरह डैशिंग दिखना चाहते हैं, तो कुछ फैशन मिस्टेक्स से बचें। 

जेलर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और लोग रजनीकांत के स्वैग की एक बार फिर से जमकर तारीफ कर रहे हैं। साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत हमेशा सिंपल लुक में नजर आते हैं लेकिन डैशिंग दिखते हैं। हर कोई उनकी तरह दिखना चाहता है और फैंस उनके स्टाइल को कॉपी करते हैं। अगर आप भी रजनी अन्ना जैसा स्वैग चाहते हैं, तो कुछ फैशन मिस्टेक्स से जरूर बचें। कई बार जाने-अनजाने में हम ऐसी गलतियां कर जाते हैं, जो हमारे पूरे लुक को बिगाड़कर रख देती हैं और हमें पता भी नहीं चला। पुरुषों के स्टाइल में भी कई ऑप्शन आते हैं लेकिन जरूरत है उसे सही से कैरी करने की। अगर आप हर आउटफिट को सही से कैरी करना सीख लेंगे, तो आप हमेशा स्मार्ट दिखेंगे।

क्या हैं ये 5 फैशन मिस्टेक्स-

1. बॉडी फिटिंग को नजरअंदाज करना

कई पुरुष कपड़े अच्छे पहनते हैं लेकिन सही फिटिंग ना होने की वजह से उनका पूरा लुक बिगड़ जाता है। बहुत ढीली शर्ट, टी-शर्ट या ट्राउजर पहनने से कई बार आपकी पर्सनैलिटी अच्छी नहीं दिखती। जेंट्स को लगता है कि ऐसे कपड़े पहनने पर कूल लुक मिल रहा है लेकिन ऐसा नहीं होता। इसलिए जरूरी है कि कपड़े हमेशा फिटिंग के ही पहनें, जिसमें आपको परफेक्ट और स्मार्ट लुक मिले। रजनीकांत सफेद शर्ट में आपको जब भी दिखेंगे फिटिंग में दिखते होंगे।

2. बड़े सनग्लासेस कूल नहीं लगते

हर आउटफिट फिर चाहे वह शर्ट-पैंट हो या फिर टी-शर्ट जींस अगर उनके साथ आप बड़ा सनग्लासेस लगा रहे हैं, तो बिल्कुल कूल नहीं दिखेंगे। चेहरे के आकार के हिसाब से फ्रेम चुनना जरूरी है। गोल चेहरे पर एंगुलर फ्रेम और चौकोर चेहरे पर थोड़े कर्व वाले फ्रेम अच्छे लगते हैं। रजनीकांत हमेशा अपने फेस शेप के हिसाब से चश्मा लगाते हैं, जिसमें वह कूल दिखते हैं।

3. फैशन के साथ ग्रूमिंग भी जरूरी

कपड़े आप ब्रांड के पहन रहे हो और आपकी स्किन ड्राई, बाल फ्रिजी, दाढ़ी बढ़ी हुई या सेट नहीं होगी, तो लुक खराब दिखेगा। ज्यादातर पुरुष फैशन के चक्कर में कपड़ों पर गौर करते हैं लेकिन ग्रूमिंग पर जरा भी ध्यान नहीं देते हैं। ग्रूमिंग भी फैशन का हिस्सा है। आप रजनीकांत के सॉल्ट-एंड-पेपर लुक से प्रेरणा ले सकते हैं। यह समझें कि सफेद बाल छिपाना जरूरी नहीं, बल्कि उन्हें सही तरीके से संवारना ज्यादा मायने रखता है।

4. जरूरत से ज्यादा एक्सेसरीज पहनना

घड़ी, चेन, ब्रेसलेट, अंगूठी और सनग्लासेस जैसी चीजें आपके स्टाइल को बेहतर बना सकती हैं। लेकिन एक साथ बहुत सारी एक्सेसरीज पहनने से लुक जरूरत से ज्यादा भरा हुआ दिखता है। कई बार ये फैशन शो ऑफ ज्यादा लगता है और फिर आपका परफेक्ट लुक बिगड़ सकता है। रोजमर्रा के लिए एक अच्छी घड़ी, साफ-सुथरे जूते और मौके के हिसाब से एक या दो एक्सेसरीज ही कैरी करें।

5. कॉन्फिडेंट होना भी है जरूरी

अगर आप रजनीकांत के स्टाइल को अपनाते हैं, तो उसके साथ उनके कॉन्फिडेंस को भी वियर करें। अच्छी चीजें और आउटफिट कैरी करने के साथ आपका कॉन्फिडेंट दिखना भी मायने रखता है। आप उनके लुक्स से टिप्स लेकर खुद के फैशन और ग्रूमिंग में बदलाव करें। किसी की हूबहू नकल करना हो सकता है आपके ऊपर अच्छा ना लगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN