Home rss world hindi जॉर्जिया मेलोनी का पर्स उठाते दिखे यूरोपीय देश के PM, मदद भी...

जॉर्जिया मेलोनी का पर्स उठाते दिखे यूरोपीय देश के PM, मदद भी की; EU समिट का वीडियो वायरल

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

स्लोवाकिया के पीएम ने खुद समिट की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने बेहद मजाकिया अंदाज में बताया कि यह भी यूरोपीय देशों के बीच सहयोग का ही एक रूप है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

दुनिया के सबसे बड़े देशों के नेता एक मंच पर जुटते हैं तो अक्सर औपचारिकता ज्यादा हावी रहती है। नेता एक दूसरे से हाथ मिलाते भले ही दिख जाए, लेकिन हर बार उनके बीच सौहार्दपूर्ण मुलाकात हो, यह भी जरूरी नहीं। लेकिन हाल ही में यूरोपीय देशों की एक बैठक में एक बेहद अनोखा नजारा देखने को मिला। यहां एक बड़े देश के पीएम इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का पर्स उठाए नजर आए। वीडियो काफी वायरल है।

दरअसल बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में गुरुवार को यूरोपीय परिषद की एक बैठक का आयोजन किया गया था। इस दौरान कई यूरोपीय देशों के राष्ट्रपति और पीएम यहां जुटे। हालांकि सबसे ज्यादा ध्यान खींचा स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको ने। रॉबर्ट फिको यहां बेहद हल्के-फुल्के अंदाज में इटली की प्रधानमंत्री का हैंडबैग उठाए दिखे।

खुद साझा की तस्वीर

फिको ने मौके पर सिर्फ सहयोग के लिए मेलोनी का पर्स नहीं उठाया, बल्कि बाद में इसका प्रमाण भी दिया कि इस काम में उन्होंने जरा भी झिझक नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद इस पल की तस्वीरें साझा कीं। फिको ने फेसबुक पर शिखर सम्मेलन की कई तस्वीरें साझा की थीं। इनमें से एक तस्वीर में वे मेलोनी का बैग पकड़े भी नजर आ रहे हैं। बाद में स्लोवाकियाई प्रधानमंत्री ने इस पल को यूरोपीय देशों के बीच सहयोग का ‘व्यावहारिक पहलू’ बताया।

फिको ने एक बयान में लिखा, “ब्रसेल्स पहुंचकर मैंने एक बैठक में हिस्सा लिया। यहां हमने क्षेत्रीय असमानताओं को कम करने के उद्देश्य से पर चर्चा की।” उन्होंने आगे बताया कि इस बैठक के बाद यूरोजोन शिखर समिट भी हुआ। इसमें 2028-2034 के लिए यूरोपीय संघ (EU) के बजट पर चर्चा चल रही है। फिको ने आगे कहा, “जैसा कि आप तस्वीरों से देख सकते हैं, यूरोपीय सहयोग का एक व्यावहारिक पहलू भी है। कभी-कभी इसका मतलब किसी सहकर्मी को उसका सामान उठाने में मदद करना भी होता है।”

वीडियो वायरल

इस दौरान मेलोनी मुस्कुराते हुए नजर आईं। फिको का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इसे एक अच्छी पहल बता रहे हैं। बता दें कि मेलोनी इससे पहले भी कई बार वैश्विक बैठकों के दौरान चर्चा में आई हैं। खास तौर पर उनके रिएक्शन काफी वायरल होते रहे हैं

SOURCE : LIVE HINDUSTAN