Home rss world hindi जोहरान ममदानी को अरेस्ट करो, नेतन्याहू के खिलाफ बोलने पर भड़क गया...

जोहरान ममदानी को अरेस्ट करो, नेतन्याहू के खिलाफ बोलने पर भड़क गया इजरायल, न्यूयॉर्क दौरे से पहले बवाल

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

बेंजामिन नेतन्याहू जल्द ही संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में हिस्सा लेने अमेरिका जा रहे हैं। यह कार्यक्रम न्यूयॉर्क में होना है। लेकिन इससे पहले इजरायल ने मेयर जोहरान ममदानी को अरेस्ट करने की मांग क्यों कर दी?

अमेरिका की न्यूयॉर्क सिटी के भारतीय मूल के मेयर जोहरान ममदानी को गिरफ्तार करने की मांग उठी है। यह मांग की है इजरायल ने। दरअसल इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के न्यूयॉर्क दौरे से पहले यहां बवाल मचा हुआ है। पहले ममदानी ने अपने अधिकारियों को यह जांच करने का आदेश दे दिया था कि क्या न्यूयॉर्क अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) द्वारा दोषी घोषित नेतान्याहू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर उन्हें अरेस्ट कर सकता है। इसके बाद अब इजरायल ने जोहरान ममदानी को ही अरेस्ट करने की मांग कर दी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र में इजराइल के राजदूत डैनी डैनन ने ममदानी पर भड़काऊ बयानबाजी का आरोप लगाते हुए उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जोहरान ममदानी लगातार शहर के लोगों को नेतन्याहू का विरोध करने के लिए उकसा रहे हैं।

‘ममदानी को गिरफ्तार करो…’

ममदानी द्वारा नेतान्याहू को गिरफ्तार करने की बात कहे जाने पर तीखा हमला बोलते हुए इजरायली राजदूत नेएक बयान में कहा, “अगर किसी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए, तो वह खुद मेयर ममदानी हैं। वह लोगों को भड़का रहे हैं और अमेरिका के दुश्मन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि ममदानी ने जुलाई में अपने अंतरराष्ट्रीय मामलों के आयुक्त को यूएन में ईरान के राजदूत से मुलाकात के लिए भेजा था।

इजराइली राजदूत ने आगे कहा कि नेतान्याहू धमकियों, उकसावे और मेयर की यहूदी विरोधी बयानबाजी के बावजूद UN महासभा को गर्व से संबोधित करेंगे। उन्होंने ममदानी को नसीहत देते हुए यह भी कहा कि मेयर का काम लोगों को भड़काना नहीं, बल्कि शहर में शांति बनाए रखना है।

क्या बोले ममदानी?

इजराइली राजदूत के तीखे हमले के बाद मेयर जोहरान ममदानी ने कहा है कि वे नेतन्याहू के खिलाफ किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं हो रहे हैं। उन्होंने एक बयान में कहा, “मैंने कभी न्यूयॉर्कर्स को विरोध प्रदर्शन के लिए उकसाया नहीं है। मैंने हमेशा यही कहा है कि इस शहर में संविधान के तहत लोगों को विरोध करने का अधिकार है।” ममदानी ने आगे कहा कि उनका ध्यान सिर्फ शहर की सुरक्षा पर है।

कैसे शुरू हुआ विवाद?

यह विवाद बीते जुलाई महीने में शुरू हुआ। UN महासभा की बैठक के लिए बेंजामिन नेतन्याहू के न्यूयॉर्क आने की खबर सामने आते ही ममदानी ने कह दिया कि वे पता लगाएंगे कि क्या वो इजरायली प्रधानमंत्री को गिरफ्तार करवा सकते हैं। उन्होंने अपने अधिकारियों से जांच करने को कहा कि क्या न्यूयॉर्क ICC द्वारा नेतान्याहू के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को लागू कर सकता है। हालांकि, बाद में ममदानी ने माना था कि शहर के पास किसी देश के प्रधानमंत्री को गिरफ्तार करने का अधिकार नहीं है। लेकिन इस बात पर इजरायल भड़का हुआ है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN